दस्तावेजों में विसंगतियों पर सौरभ दास को पासपोर्ट ऑफिस का नोटिस : 7 दिन में देना होगा जवाब

by
जन्मतिथि, जन्मस्थान, पिता के नाम और पते को लेकर कई शिकायतें मिलने के बाद चेन्नई आरपीओ ने शुरू की जांच, जवाब संतोषजनक नहीं होने पर जब्त हो सकता है पासपोर्ट

सौरभ दास की विदेश यात्रा पर लगी रोक से नया विवाद, 30 नवंबर तक दस्तावेजों के साथ साबित करनी होगी अपनी पहचान और जन्मस्थान

नई दिल्ली।  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास की विदेश यात्रा पर रोक लगाए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। जहां सीजेपी के नेता इसे सरकार की ओर से परेशान करने की कार्रवाई बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके पासपोर्ट और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में कथित विसंगतियों को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। इन शिकायतों के आधार पर चेन्नई रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (आरपीओ) ने सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करते हुए सौरभ दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ दास के आधार कार्ड, पासपोर्ट और जन्म प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेजों में जन्मतिथि, जन्मस्थान, पिता के नाम और पते से संबंधित जानकारियों में अंतर होने की शिकायतें की गई हैं। इसी के बाद पासपोर्ट कार्यालय ने मामले की दोबारा जांच शुरू की है। जांच पूरी होने और मामले का निपटारा होने तक उनके लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर विदेश यात्रा करना संभव नहीं होगा।

क्या है पासपोर्ट ऑफिस की कार्रवाई

नियमों के मुताबिक, पासपोर्ट जारी करने से पहले या तत्काल पासपोर्ट जारी होने के बाद पुलिस सत्यापन कराया जाता है। हालांकि, पासपोर्ट जारी होने के बाद भी यदि दस्तावेजों में गलत जानकारी या किसी प्रकार की विसंगति सामने आती है तो पासपोर्ट कार्यालय दोबारा सत्यापन कर सकता है।

ऐसी स्थिति में पासपोर्ट धारक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाता है। इसमें यह स्पष्ट करने का अवसर दिया जाता है कि उसके पासपोर्ट को जब्त क्यों न किया जाए। संबंधित व्यक्ति को अपने दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होती है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई हो सकती है।

सौरभ दास को साबित करना होगा जन्मस्थान

इस मामले में शिकायतें मिलने के बाद सोमवार शाम को सौरभ दास को नोटिस भेजा गया। इसमें उन्हें सात दिनों के भीतर आवश्यक दस्तावेज पेश कर अपने जन्मस्थान और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की प्रमाणिकता साबित करने को कहा गया है।

नोटिस के अनुसार, उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि पूर्व में पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय वर्ष 2019 में दी गई जानकारियां सही थीं। यदि वह दस्तावेजों के माध्यम से अपनी जानकारी सही साबित नहीं कर पाते हैं तो पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत उनका पासपोर्ट जब्त किया जा सकता है। नोटिस में जवाब दाखिल होने तक पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नोटिस मिलने के बावजूद एयरपोर्ट पहुंचने पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि जब सौरभ दास को सोमवार शाम को ही ईमेल के माध्यम से नोटिस भेज दिया गया था तो वह देर रात एयरपोर्ट क्यों पहुंचे?

कुछ आलोचकों का आरोप है कि वह इस घटनाक्रम को राजनीतिक मुद्दा बनाने और सहानुभूति हासिल करने के उद्देश्य से एयरपोर्ट पहुंचे थे। हालांकि, मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ दास ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि वह पहले ही एयरपोर्ट के लिए निकल चुके थे और इस दौरान अपना ईमेल नहीं देख पाए थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें पासपोर्ट फ्लैग किए जाने की जानकारी दी गई और ईमेल चेक करने के लिए कहा गया।

30 नवंबर तक जवाब दाखिल करने का मौका

सौरभ दास को 30 नवंबर तक चेन्नई आरपीओ में अपना जवाब और संबंधित दस्तावेज जमा कराने होंगे। उन्हें यह साबित करना होगा कि वर्ष 2019 में पासपोर्ट आवेदन के दौरान दी गई जन्मतिथि, जन्मस्थान, पिता के नाम और पते सहित सभी जानकारियां सही थीं।

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में उनके व्यक्तिगत विवरणों को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट और स्कूल प्रमाणपत्रों में दर्ज जानकारियों के बीच कथित अंतर का मुद्दा भी उठाया गया है। इसके अलावा मद्रास हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर कर उनकी नागरिकता की जांच कराने की मांग भी की गई है।

अब पूरे मामले में सौरभ दास की ओर से दाखिल किए जाने वाले दस्तावेज और आरपीओ की जांच अहम होगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही उनके पासपोर्ट और विदेश यात्रा को लेकर अगला फैसला होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shri Sukhmani Sahib Path Held

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.15 : A sacred religious gathering was organized at Rayat Bahra Professional University to celebrate the establishment of the new university and to seek blessings for the continued progress and prosperity of the...
article-image
पंजाब

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने डंप साइट व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया दौरा

नगर निगम को म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट रुल्ज का पालन यकीनी बनाने की दी हिदायत होशियारपुर ;19 अगस्त: पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सीनियर वातावरण इंजीनियर श्री संदीप बहल, वातावरण इंजीनियर श्री शिव कुमार व...
article-image
पंजाब

कोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में किया जा सकता है संपर्ककोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी: एस.पी मेजर सिंह विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में करवाया गया जागरुकता सैमीनार अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए किसी...
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में 6 मई को होगा निशुल्क एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

ऊना :  आंचलिक पशु अस्पताल बरनोह में 6 मई को निशुल्क एंटी रैबीज़ वैक्सीनेशन तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश भट्टी ने...
Translate »
error: Content is protected !!