मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता से दिया नशों से दूर रहने का संदेश

by

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, विजेताओं को किया पुरस्कृत
ऊना  – अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय ऊना में राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नशे के बढ़ते प्रचलन से समाज विशेषकर युवा पीढ़ी को बचाने के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रमों में सर्वप्रथम प्रातः 6ः00 बजे इंदिरा स्टेडियम से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसे अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके पश्चात जिला परिषद बैठक सभागार में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ऊना शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
मैराथन दौड़ में अजय ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय तथा दीपक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा ठाकुर ने प्रथम, निहारिका ने दूसरा, तथा रिया ठाकुर, हरजोत सिंह, एकलव्य व श्रेयाशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक तथा मानसिक रूप से कमजोर बनाता है जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति में संवेदनशीलता तथा सोचने व समझने की शक्ति में क्षीर्णता आती है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि जीवन में कभी भी नशीली वस्तुओं के सेवन न करने का प्रण लें तथा इस बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अभिभावकों तथा अध्यापकों का आह्वान किया कि वे नशा विरोधी अभियान को जन-जन तक ले जाएं तथा युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
इससे पूर्व डॉ अमित शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात राज्य कार्य आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त वीरेंद्र दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नशा विरोधी अभियान में अपने विभागीय दायित्व बारे जानकारी सांझा की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना विनोद धीमान, उपायुक्त राज्य कर एवं का आबकारी विभाग विनोद सिंह डोगरा, सहायक उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग वीरेंद्र दत्त शर्मा, संजय शर्मा, जोध सिंह, संसार चंद, अरविंद शर्मा, सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव नारी के प्राकृतिक मां बगलामुखी मंदिर में बगला मुखी जयंती 24 अप्रैल को मनाई जाएगी : पंडित यशपाल कौल

होशियारपुर/ नारी/ दलजीत अज्नोहा : गांव नारी (निकट माता चिन्तपूर्णी हिमाचल प्रदेश) के प्राचीन प्राकृतिक मां बगला मुखी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ना बगला मुखी जयंती मंदिर के मुख्य...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरोली की निर्णायिक लड़ाई के लिए जुट जाए किसी से डरने की जरूरत नहीं यहां आपका पसीना गिरेगा मुकेश का खून वहेगा: मुकेश अग्रिहोत्री

जयराम ठाकुर की सरकार के छे महीने वचे है और फिर सरकार काग्रेस की होगी पूरे प्रदेश में हवाओं का रूख काग्रेस की और है: अग्रिहोत्री हरोली में माफिया व गुंडाराज्य चलाने वाले और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का ही अधिकारी 20 लाख की उगाही करने के आरोप में चढ़ा विजिलेंस व करप्शन ब्यूरो के हाथ : अधिकारियों ने उनकी कार से 20 लाख रुपये नकद किए जब्त

डिंडीगुल: देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली ईडी का अधिकारी ही 20 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में तमिलनाडु सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। डीवीएसी...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मामले जो लोक अदालत में लिए जाएंगे – राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित

रोहित भदसाली बिलासपुर :   जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा 14 दिसंबर, 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मामले जो लोक...
Translate »
error: Content is protected !!