मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 मंत्रियों को सौंपे जिले : जिलों में मंत्रियों को हल करनी होंगी लोगों की समस्याएं

by

चंडीगढ : 17 जुलाई :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नई पहल के साथ सभी 14 मंत्रियों को जिले सौंप दिए हैं। यह मंत्री इन जिलों में मुश्किलों को दूर करेंगे। खास बात यह है कि किसी भी मंत्री को उनका गृह जिला अलॉट नहीं किया गया है। मंत्रियों को अब नियमित तौर पर इन जिलों में जाकर लोगों की मुश्किल सुननी होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस फैसले से आम लोगों को लोक भलाई स्कीमों का लाभ मिलेगा। हर छोटी-बड़ी समस्या का निपटारा होगा। वहीं राज्य में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करने के लिए कैबिनेट के साथियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्री को कौन सा जिला मिला:

1. वित्तमंत्री हरपाल चीमा – पटियाला
2. उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर – अमृतसर और तरनतारन
3. सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर – बठिंडा और मानसा
4. बिजली मंत्री हरभजन सिंह – फिरोजपुर और मोगा
5. जंगलात मंत्री लालचंद कटारूचक्क – लुधियाना
6. ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल – गुरदासपुर और पठानकोट
7. ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर – संगरूर
8. रेवेन्यू मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा – रोपड़ और मोहाली
9. जेल और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस – होशियारपुर
10. शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा – श्री फतेहगढ़ साहिब और श्री मुक्तसर साहिब
11. लोकल गवर्नमेंट मंत्री डॉ. इंद्रबीर निज्जर – जालंधर
12. रक्षा सेवा भलाई मंत्री फौजा सिंह सरारी – फरीदकोट और फाजिल्का
13. सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा – बरनाला और मलेरकोटला
14. टूरिज्म मंत्री अनमोल गगन मान – शहीद भगत सिंह नगर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुसुंपटी के जिप चमियाना वार्ड से खुश विक्रमसेन ने भारी मतों से जीता चुनाव

कृष्णगढ़ में खुशी की लहर, लोगों ने खुश विक्रम सेन के चाचा को दी बधाई पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : प्रदेश व पंचायती राज की राजनीति में अब राज घरानों की अगली युवा पीढ़ी...
article-image
पंजाब , समाचार

व्रजा कोर ने ‘अपनी सेना को जानो’ प्रदर्शनी का आयोजन किया : उज्जवल भविष्य व देश सेवा के लिए भारतीय सेना में शामिल हो नौजवान: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : जालंधर स्थित व्रजा कोर के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस महोत्सव संबंधी भारतीय सेना की ओर से तोपची पूर्व सैनिक सी.एस.डी कैंटीन कैंपिंग ग्राउंड मेें ‘अपनी सेना को जानो’ मिलेट्री इक्यूपमेंट प्रदर्शनी का...
article-image
पंजाब

डीटीएफ शिक्षकों की विभागीय एवं वित्तीय मामलों पर कैबिनेट उप समिति के साथ बैठक : कैबिनेट सब-कमेटी ने पंजाब की अपनी शिक्षा नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया

गढ़शंकर, 10 जनवरी : शिक्षकों और शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के हालिया विरोध को देखते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में कैबिनेट उप-समिति ने अध्यक्ष विक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!