मुख्यमंत्री भगवंत मान हाउस का काटा चलान : चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

by

चंडीगढ़: 23 जुलाई : चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। निगम ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के समीप पड़ी गंदगी को लेकर नगर निगम ने चालान काटा है। वर्णनीय है कि यह कोठी सीएम हाउस के अंदर ही आती है। चालान मुख्यमंत्री की कोठी के पीछे कोठी नंबर 7 का काटा गया है जिसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी रहते हैं।
दरअसल नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री हाउस के अधीन चार कोठियां आती हैं। यह कोठियां इक्टठा हैं। इनमें कोठी नंबर 7, 8, 44 तथा 45 शामिल है। कोठी नंबर 7 तथा 8 का इलाका रिहायशी क्षेत्र के पिछले भाग में आता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के दोनों तरफ गंदगी पड़ी होने के कारण नगर निगम द्वारा शनिवार सुबह 8.15 मिनट पर 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है। यह चालान आरपीएफ बटालियन 113, डीएसपी मनजिन्द्र सिंह के नाम पर काटा गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम पहले भी कई बार चेतावनी दी थी।
वार्ड पार्षद तथा पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर महेश इंद्र सिद्धू का कहना है कि कोठी नंबर 7 तथा 8 के एंट्री पर एग्जिट गेटों पर हर रोज गंदगी फैलाई जाती है। मुलाजिमों द्वारा हर रोज यहां कचरा गिराया जाता है। पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की हत्या : गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

फरीदाबाद  : हरियाणा के फरीदाबाद में  गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आ...
article-image
पंजाब

कालेवाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा खेडां वतन पंजाब दीयां में : गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल विजेता, वॉलीबाल उपविजेता

गढ़शंकर। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के मौके पर होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए गए। ब्लाक...
article-image
पंजाब

बेटे ने कृपाण से हमला कर पिता की हत्या की : बहू को मायके से लाने की बात पर विवाद

गिद्दड़बाहा में वारदात के बाद आरोपी फरार, पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज गिद्दड़बाहा, 25 अक्टूबर: मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के वार्ड नंबर 19 में बहू को मायके से वापस लाने की...
article-image
पंजाब

पुलिस से तीखी बहस के बाद आगे जाने की मिली अनुमति : मोगा में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला पुलिस ने रोका

चंडीगढ़, 09 जुलाई । मोगा में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले को शहर के प्रवेश द्वार पर रोक दिया। बिट्टू मोगा...
Translate »
error: Content is protected !!