एजी अनमोल रतन सिद्धू का इस्तीफा : विनोद घई नए एडवोकेट जनरल नियुक्त

by

चंडीगढ़। पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और पंजाब सरकार ने तुरंत एडवोकेट विनोद घई को एडवोकेट जनरल नियुक्त कर दिया। पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के विनोद घई सीनियर एडवोकेट है। उन्हींनो ने कहा के सरकार की तरफ से मुझे अप्प्रोच किया गया था। जिसके बाद मेने उसे स्वीकार कर लिया। अब सरकार की और से दायर सभी कैसो की जोरदार ढंग से पैरवी की जाएगी।
उधर अनमोल रतन में अपने इस्तीफा में लिखा, मुझे पंजाब के एडवोकेट जनरल का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने के लिए मैं पार्टी का आभारी हूं। मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से इस प्रतिष्ठित कार्यालय की सेवा करने में सक्षम नहीं हो पाऊंगा, इसलिए मैं अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे जल्द स्वीकार किया जाये। उन्होंने सीएम भगवंत मान को अपना इस्तीफा भेजा है।
इस बारे में एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू ने कहा कि इसका कोई बड़ा कारण नहीं है। वह अपने प्रोफेशन में ज्यादा व्यस्त हैं। इस वजह से उन्हें पद छोडऩा पड़ रहा है। इस वक्त वह पंजाब में बेअदबी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मामले में सरकार की पैरवी कर रहे थे।
हाल ही में एडवोकेट जनरल के आफिस में लॉ अफसरों की नियुक्ति को लेकर पेंच फंसा था। केंद्रीय एससी कमीशन ने इस मामले में सरकार को रिजर्वेशन देने को कहा था। हालांकि एडवोकेट जनरल सिद्धू का कहना था कि इसमें रिजर्वेशन के बजाए हमें लॉ अफसरों की काबिलियत देखनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में 13 करोड़ के नए प्रोजेक्ट आम जनता को किए समर्पित : पंजाब में जमीन की रजिस्ट्री कराना हुआ आसान, 15 दिनों में बदल जाएगा तहसीलों का सिस्टम

लुधियाना ।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब को तेज आर्थिक विकास के पथ पर लाने के लिए कई जन-समर्थक और विकास-उन्मुख नीतियां शुरू करके...
article-image
पंजाब

पंजाब में 3 दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब में आज, 6 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और श्री राहुल गुप्ता के मार्गदर्शन में मिल्कफेड पंजाब कर रहा है सराहनीय प्रगति : राजेश बलसोत्रा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार  संजीव कुमार के साथ एक विशेष बातचीत में होशियारपुर मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक श्री राजेश बलसोत्रा ने मिल्कफेड पंजाब में हो रहे अद्वितीय विकास और परिवर्तन की सराहना की।...
Translate »
error: Content is protected !!