स्तनपान के महत्व को लेकर आशा वर्कर कर रहीं डोर टू डोर जागरुक

by

गढ़शंकर : 3 अगस्त:
प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में सभी सब सैंटर व हेल्थ वैलनेस सैंटरों पर 1 तथा 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान/मां के दूध के महत्व संबंधी जागरुकता सैमीनार किए जा रहे हैं। डा. रघुवीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आम जनता के स्वास्थ्य स्तर को और ऊंचा उठाने के प्रति पूरी तरह से सक्रिय है। उन्होंने बताया कि स्तनपान/मां का दूध बच्चे के लिए परमात्मा की तरफ से बहुत बड़ी बख्शीश है। जिसका कोई विकल्प नहीं है। पहले 6 महीने तो केवल मां का दूध बच्चे के लिए संपूर्ण खुराक है। पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे में बीमारियों से बचने का सुरक्षा कवच का कार्य करता है। उन्होंने उपस्थित माताओं को अपील की कि वह अपने बच्चे को तंदुरुस्त रखने के लिए मां का दूध जरुर पिलाएं। मां के दूध की तुलना किसी भी गैर कुदरती खुराक से नहीं की जा सकती। जो माताएं बच्चे को अपना दूध पिलाती हैं, उनके बच्चे बहुत कम बीमार होते हैं।
उन्होंने कहा कि अपना दूध पिलाने वाली माताएं बहुत सी बीमारियां जैसे ब्रेस्ट एवं बच्चेदानी के कैंसर आदि से बच जाती हैं। इस जागरुकता सप्ताह के दौरान आशा वर्कर घर-घर जाकर इस संबंधी जागरुक कर रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त : मृतक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजा था

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक युवक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने 26-27 लाख रुपए खर्च करके कनाडा भेजा परंतु मंगेतर द्वारा उसे विदेश न बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ...
article-image
पंजाब

इलाके में बिक रहे नशीले पदार्थो की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाये जाने की मांग करेंगे : डॉ. सुभाष शर्मा।

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर :  हम गढ़शंकर हलके और पंजाब में चल रहे नशे के गंदे कारोबार की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाने की सिफारिश की मांग करेंगे ताकि पंजाब के युवाओं को इस...
article-image
पंजाब

मानव सेवा वेलफेयर सोसायटी ने ग्रामीणों को भेंट की एंबुलेंस

गढ़शंकर, 24 जून : मानव सेवा वेलफेयर सोसायटी, पदराना की ओर से जरूरतमंद लोगों को 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गांव वासियों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!