पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रकट : बलकौर सिंह ने लारेंस बिश्नोई की सुरक्षा पर उठाए सवाल..

by

उसे मार दिया जाए पर बोलना बंद नहीं करेंगे
मानसा : 8 अगस्त: मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को सिद्धू के गांव मूसे में उनकी समाधि पर पंजाब सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ही नहीं मरा पंजाब की बुलंद आवाज, एक कलम, एक सिख चेहरे का कत्ल हो गया है पर सरकारों को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि बेशक उसे भी मार दिया जाए पर वह बोलना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि सरकार लारेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर को सुरक्षा क्यों दे रही है, जिस पर 60 से अधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारों से कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही, जब तक पंजाब के लोग तथा सिद्धू के चहेते एकजुट हैं, उनकी आवाज को कभी भी मारा नहीं जा सकता।
बलकौर सिंह ने कहा कि वह सरकार से पूछते हैं कि लारेंस बिश्नोई के साथ आम आदमी जैसा बर्ता क्यों नहीं किया जा रहा, जिस तरह वह अपने बेटे के कत्ल में गवाही देने के लिए अकेले जाएंगे, उसी तरह लारेंस जैसे गैंगस्टरों को अकेले सामने लाया जाए। उन्होंने कहा कि जब नौजवान गैंगस्टरों को इतनी सुरक्षा तथा उनके ब्रांडेड कपड़ों के साथ देखते हैं तो उन्हें भी इस तरह के बनने की इच्छा होती है। इस करके गैंगस्टरों की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में से गैंगस्टर कल्चर खत्म होना चाहिए, ताकि जो मशहूर होने के लिए किसी के पुत्र की जान न ली जाए। सिद्धू मूसेवाला को जुल्म करने वाले गायकों की बाजू पकडऩी पड़ी। उन्होंने कहा कि सिद्धू के जाने से पंजाब को बड़ा घाटा पड़ा है। इस दौरान लड़कियों तथा महिलाओं ने सिद्धू मूसेवाला के बुत पर राखी भी बांधी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1-0 से पद्दी सूरा सिंह की टीम ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट

गढ़शंकार।  चौथा सरदार बलवीर सिंह ठंडल यादगारी तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन ठंडल परिवार, पुरखोवाल दोआबा स्पोट्र्स क्लब व ग्राम पंचायत पुरखोवाल के सहयोग से करवाया गया। जिसमें 16 फुटबाल टीमों ने भाग...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी : राजा वड़िंग

श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड किए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल

तरनतारन :  बठिंडा-तरन तारन नेशनल हाईवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। विवाह...
Translate »
error: Content is protected !!