जालंधर के DCP नरेश डोगरा कोर्ट में तलब: धारा 307 में जारी किए समन, होटल पर कब्जे से जुड़ा केस

by

होशियारपुर | होशियारपुर की अदालत ने शहर के बहुचर्चित होटल रॉयल प्लाजा मामले में जालंधर के मौजूदा डीसीपी नरेश डोगरा और उसके कुछ साथियों को आईपीसी की धारा 307 के तहत तलब किया है। इरादा-ए- कत्ल की धारा में कोर्ट की ओर से तलब किए जाने के बाद नरेश डोगरा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
होटल रॉयल प्लाजा के मालिक विश्वनाथ बंटी के अनुसार, 3 जनवरी 2019 को रात सवा 9 बजे उन्हें होटल मैनेजर का फोन आया। होटल मैनेजर ने बताया कि फिल्लौर पुलिस अकादमी के कमांडेंट नरेश डोगरा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर होटल पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। नरेश डोगरा का साथ देने वालों में होटल रॉयल प्लाजा में बंटी का पार्टनर विवेक कौशल, तत्कालीन नायब तहसीलदार मनजीत सिंह, शिवी डोगरा, हरनाम सिंह उर्फ हरमन सिंह के साथ 10-15 अज्ञात लोग थे।
विश्वनाथ बंटी के मुताबिक, मैनेजर की कॉल पर वह अपने तीन साथियों अजय राणा, नवाब हुसैन और बाबू के साथ तुरंत होटल पहुंचे। जब उन्होंने बात करनी चाही तो नरेश डोगरा ने उन पर हमला कर दिया। डोगरा, विवेक कौशल और तत्कालीन नायब तहसीलदार मनजीत सिंह ने उन्हें जान से मारने की बात कही। लड़ाई के दौरान डोगरा के साथी हरनाम सिंह ने उन पर रिवाॅल्वर से गोली चला दी जो उनकी जगह उनके साथी अजय राणा की जांघ में लगी। उनका साथी नवाब हुसैन को भी गंभीर चोटें आईं।
होशियारपुर कोर्ट के आदेश में कहा गया कि जब अजय राणा को गंभीर हालत में होशियारपुर सिविल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया तो पता चला कि नरेश डोगरा और उसके साथी पहले ही वहां पहुंच चुके थे। ऐसे में अजय राणा और नवाब हुसैन को जालंधर के जौहल अस्पताल ले जाया गया। वहां 6 जनवरी तक उनका इलाज चला। उसके बाद अजय राणा को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले में होशियापुर पुलिस ने विश्वनाथ बंटी, अजय राणा, नवाब हुसैन और कई अन्य लोगों पर आईपीसी की धारा 307, 323, 341, 379-बी, 186, 353, 332, 427, 148, 149, 120-बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया। दूसरी ओर विश्वनाथ बंटी गुट की शिकायत पर आईपीसी की धारा 323, 506 व 149 के तहत थाने के रोजनामचे में सिर्फ डीडीआर काटी गई।
होशियारपुर पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो नवाब हुसैन की ओर से उनके वकील एचएस सैनी, एडवोकेट नवीन जैरथ और एडवोकेट गुरवीर सिंह चौटाला ने होशियारपुर कोर्ट में सिविल कंपलेट दर्ज कराई गई। कोरोना के कारण इस पर लगभग एक साल की देरी से सुनवाई शुरू हुई। अदालत ने अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जालंधर में तैनात डीसीपी नरेश डोगरा, होटल रॉयल प्लाजा के पार्टनर विवेक कौशल, नायब तहसीलदार (सेवानिवृत्त) मनजीत सिंह, शिवी डोगरा और हरनाम सिंह उर्फ हरमन सिंह को आईपीसी की धारा-307, 506, 341, 447, 323, 148, 149 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 /54/59 के तहत समन जारी करते हुए 15 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Prashant Gautam re-elected as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 08 -Dr. Prashant Gautam (Chandigarh) and Shri Manmeet Sohal (Ludhiana) have been re-elected as State President and State Secretary respectively of the country’s leading student organization Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad for the...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी के सामने चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा : पुलिस ने 24 आरोपित लोगों को किया गिरफ्तार

पटियाला। स्पेशल सेल पटियाला पुलिस टीम ने थाना अर्बन अस्टेट इलाके में स्थित मसाज और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी का अड्डा पकड़ा है। आरोपित थाईलैंड से विदेशी लड़कियां मंगवाकर जिस्मफरोशी...
article-image
पंजाब

सरकारी कैटल पाउंड को सही तरीके से चलाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर के साथ कैटल पाउंड का दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा होशियारपुर, 28 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व समाज सेवी सेठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी अफसर के पास दो गनर, ड्राइवर और लालबत्ती की थी कार – नोएडा पुलिस ने इस फर्जी IAS अफसर को कियागिरफ्तार

नोएडा : नोएडा सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने फर्जी एसपी और जिला कलेक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ये फर्जी अफसर दो गनर लेकर चलता था। खुद को गृह मंत्रालय का...
Translate »
error: Content is protected !!