किसानों के दिल्ली संघर्ष में शामिल होने के लिए गढ़शंकर से किसानों के दो जत्थे रवाना

by

गढ़शंकर: जिओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष आज 37 वें दिन के धरने व रोष रैली को कुल हिंद किसान सभा, पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने संबोाित करते हुए आज दिल्ली संघर्ष में शामिल होने के लिए दो जत्थों में शामिल किसानोंं को वधाई दी और अन्य सभी से दिल्ली कूच करने की अपील की।
कंडी संघर्ष कमेटी के प्रदेशिक नेता चौधरी अच्छर सिंह बिल्ड़ों, चौधरी सरवजीत सिंह गढ़शंकर, पूर्व सरपंच मेजर सिंह, हैप्पी साधोवाल, अजीत सिंह थिंद, हरभजन सिंह गुलपुर, धर्मपाल, कशमीर सिंह भज्जल, रेशम सिंह भज्जल आदि मौजूद थे। इसके ईलावा रिलायस माल के समक्ष लगातार लगाए जा रहे धरने के आज 78 वें दिन सुरजीत सिंह कुल्लेवाल की अध्यक्षता में रोष रैली व धरना लगाया गया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा, पंजाब के उपाध्यक्ष व जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक नेत्री बीबी सुभाष मट्टू ने धरने को सफलता पूर्वक चलाने के लिए वधाई दी और दिल्ली कूच करने की अपील की। इस समय गुरदियाल सिंह दुगरी, महिंद्र सिंह महितावपुर, मास्टर चरन दास पद्दी सूरा सिंह, जसविंदर सिंह, कैप्टन करनैल सिंह पनाम, सुरजीत सिंह कुल्लेवाल, गुरमेल सिंह कलसी, आदि मौजूद थे। हरभजन सिंह अटवाल ने आए सभी का धन्यावाद किया।
फोटो: कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल व अन्य प्रर्दशन करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला...
article-image
पंजाब

पुलिस की फर्जी रेड में 3 कारोबारी किडनैप: छुड़ाने के लिए मांगे 10 करोड़

लुधियाना :  लुधियाना में पुलिस अधिकारियों के नाम पर फर्जी रेड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में एक ASI, हेड कॉन्स्टेबल, एक स्थानीय विधायक का करीबी और उनके चार साथियों ने...
article-image
पंजाब

राधा स्वामी सत्संग भवन माहिलपुर में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया

माहिलपुर – माहिलपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन में चार सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि सोमवार को हेल्थ विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज ने सुनाई फांसी की सजा : हत्यारोपी फूट-फूटकर रोने लगी और बोली जज साहब, प्लीज मुझे बख्श दो, मेरे भी दो बच्चे हैं – ढाई साल की बच्ची दिलरोज की निर्मम हत्या के मामले में परिवार को मिला 3 साल बाद इन्साफ

लुधियाना : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में नवंबर 2021 में ढाई साल की बच्ची दिलरोज कौर की निर्मम हत्या करने वाली पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। महिला...
Translate »
error: Content is protected !!