आरोपी गिरफ्तार : ड्रग मनी 92500, 115 ग्राम नशीले पाउडर, एक्टिवा बरामद

by

गढ़शंकर :9 अक्तूबर:
नशा तस्करी मुहिम को लेकर गढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब नशीले पाउडर व ड्रग मनी समेत आरोपी को काबू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में पुल नहर रावलपिंडी मौजूद थे तो रावल पिंडी से एक सरदार व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था जो पुलिस पार्टी को देखकर तुरंत पीछे की तरफ मुडऩे लगा। जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। जिसने अपना नाम परमजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी डघाम थाना गढ़शंकर (होशियारपुर) बताया। जिसकी तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब में मोमी लिफाफे मे ंसे 115 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी व्यक्ति की डिगी खोल कर तलाशी लेने पर उसमें से 92 हजार 500 रुपये की ड्रग मनी प्राप्त हुई। इस नशीले पदार्थ संबंधी आरोपी कोई लाइसैंस व परमिट पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी परमजीत सिंह पर एनडीपीएस एक्ट 22/61/85 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के तहत डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) की प्रांतीय कमेटी के फैसले के अंतर्गत 2 से 4 जुलाई को पंजाब सरकार के पेश किए पहले बजट...
article-image
पंजाब

प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब में साथ बीत इलाके शामिल का हम स्वागत करेंगे : सरपंच बलविंदर सिंह बोपाराय

गढ़शंकर।  प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब में साथ बीत इलाके शामिल करना चाहिए। यह मांग करते हुए सरपंच बलविंदर सिंह सोढ़ी बोपाराय ने कहा कि बीत इलाके को खालसे की धरती श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित

“किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही प्रगतिशील होती है, जितनी उसकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत होती है” दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में...
article-image
पंजाब

बेटी का हाथ-पैर बांधा, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया; अफेयर के शक में पिता बना हैवान

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया. इतना ही नहीं आरोपी पिता ने बेटी को नहर में फेंकने के बाद उसका वीडियो भी बनाया....
Translate »
error: Content is protected !!