10 किलो 200 ग्राम डोडे/चूरा पोस्त बरामद : हरमनदीप उर्फ नवी से

by

गढ़शंकर, 15 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस को नशा तस्करी को लेकर कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उप पुलिस कप्तान दलजीत सिंह की हिदायत पर गढ़शंकर के मुख्य थाना अधिकारी इंस्पैक्टर करनैल सिंह गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान डीएफओ कार्यालय गढ़शंकर के समीप कोट फतूही साइड से आ रहे ट्रक जेके-14ए-6939 को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक हरमनदीप उर्फ नवी पुत्र सोहन लाल निवासी घागोरोड़ावाली थाना गढ़शंकर के पास से ट्रक के कैबिने में रखे प्लास्टिक के बोरे में से 10 किलो 200 ग्राम डोडे/चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसको लेकर वह कोई परमिट व लाइसैंस पेश न कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने 15 अक्टूबर तक अपने सभी कर्मियों की रद्द की छुट्टियां

चंडीगढ़: पंजाब में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की...
article-image
पंजाब

छात्रों के अंदर भारत की आत्मा भरने का काम एबीवीपी करती है : राहुल राणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् होशियारपुर इकाई द्वारा सनातन धर्म सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तलवाड़ा में राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी...
article-image
पंजाब

 तीसरे चरण के मतदान में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया – भाजपा के जुमलों से हटकर, जनकल्याण पर केंद्रित है कांग्रेस की सोच: मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 7 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा के जुमलों से हटकर कांग्रेस की सोच जनकल्याण पर केंद्रित है, जो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुजरात के बंदरगाहों से देशभर में फैलता नशा…. चीमा के आरोपों के बाद कंगना के बयान पर क्यों उठ रहे हैं सबसे बड़े सवाल

चंडीगड़ । गुजरात के बंदरगाहों से होने वाली नशे की तस्करी पर पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा के बयान ने पूरे देश में बहस छेड़ दी है। कंगना रनौत के पंजाब पर नशे को...
Translate »
error: Content is protected !!