कैबिनेट मंत्री जिंपा ने फर्नीचर वर्कशाप में आग से हुए नुकसान का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 26 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज सुखियाबाद स्थित अनमोल वुड वक्र्स में लगी आग में हुए नुकसान का पहुंच कर जायजा लिया व वर्कशाप के मालिक पूर्व पार्षद सर्वजीत सिंह से संवेदना प्रकट कर उसकी व्यथा सुनी। उन्होंने वर्कशाप मालिक को भरोसा दिलाया किइस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
कैबिनेट मंत्री ने श्री सर्वजीत सिंह को कहा कि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकान में लगी अचानक आग से जहां इनका आर्थिक नुकसान हुई है वहीं पास में बनी डेयरी के कुछ जानवर भी झुलस गए हैं। उन्होंने फायर ब्रिगेड, पुलिस व पशु पालन विभाग की प्रशंस करते हुए कहा कि आग की घटना के तुरंत पर इन तीनों विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानी माली होने वाले नुकसान पर काबू पाया है, जिसके लिए इन तीनों विभागों के अधिकारी प्रशंसा के पात्र है। गौरतबल है कि 25 अक्टूबर को फर्नीचर की वर्कशाप में अचानक आग लग गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 15 अप्रैल को उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत: जसवीर सिंह राजा गिल

विधायक ने राज्य स्तरीय समागम की तैयारियों का लिया जायजा टांडा उड़मुड़, 13 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 15 अप्रैल को टांडा पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र उड़मुड़ के लिए करोड़ों रुपए के...
article-image
पंजाब

पंजाब बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 36 जिला इंचार्ज बदले : कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फेरबदल किया है। पंजाब...
article-image
पंजाब

जादू-टोना – पंजाबी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में , वार्डन ने दी चेतावनी

पटियाला : : पंजाबी विश्वविद्यालय के छात्रावास में टोना-टोटके की अफवाहें फैलने के बाद वार्डन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। यह मामला तब सामने आया जब दो दिन पूर्व सुबह छात्राओं ने...
Translate »
error: Content is protected !!