मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए 2400 बसें तैनात : 8 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक कई रूटों पर लोगों को कम बसें मिलेंगी

by

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 24 सौ बसें तैनात की गई हैं। जिसकी प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। जिसके चलते 8 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक कई रूटों पर लोगों को कम बसें मिलेंगी। चुनाव आयोग के आदेशानुसार, चुनाव ड्यूटी के लिए लगाई जाने वाली बसों की संभावित संख्या तय कर दी गई है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए संबंधित डिपो से बसें भेजी जानी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए नोडल परिवहन अधिकारी ने सभी आरएम के साथ बैठक कर प्लान तैयार किया है। बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम लगाया गया है, ताकि बसों को ट्रैक करके पता लगाया जा सके कि वह किस रूट से होकर जा रही हैं। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम लगाने का मकसद चुनाव में पारदर्शिता बरतना है। बसों को उन्हीं रूटों से गुजरना होगा, जो चुनाव आयोग ने तय कर रखे हैं
चुनावों के बाद ईवीएम भी लाएगी बसें, ड्राइवर कंडक्टरों को निर्देश जारी :बसें जहां पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र में छोड़ने जाएंगी, वही मतदान खत्म होने के बाद भी बसें कर्मचारियों को लाने और ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाने की ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। इसके लिए एचआरटीसी की ओर से ड्राइवरों-कंडक्टरों को विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एचआरटीसी की बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाए गए हैं, ताकि बसों को ट्रैक करके पता लगाया जा सके कि वह किस रूट से होकर जा रही हैं। जीपीएस लगाने का मकसद चुनाव में पारदर्शिता बरतना है। बसों को उन्हीं रूटों से गुजरना होगा, जो चुनाव आयोग ने तय कर रखे हैं।
जाने किस क्षेत्र में कितनी बसें :
शिमला में 232 बसें चुनाव ड्यूटी पर जाएंगी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 बसें, ठियोग के लिए 35, जुब्बल कोटखाई के लिए 27, चौपाल के लिए 30, रोहड़ू के लिए 25, शिमला ग्रामीण के लिए 30, शिमला शहरी के लिए 11 और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 22 बसें चुनावी ड्यूटी पर हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए औसतन 3 बसें रिजर्व में रखी गई। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0177-2800111 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित : 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए किया पंजीकृत

एएम नाथ। सरकाघाट 20 जुलाई-उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे अध्यक्षता

मंडी, 20 जनवरी।   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की तहसील निहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में “सरकार गांव के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभमन गिल किस टीम में हुए शामिल ..जाने : अभिषेक शर्मा के साथ मचाएंगे तबाही!

2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प – रोहित ठाकुर।

शिक्षा मंत्री ने धर्मपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत। एएम नाथ।  धर्मपुर (मंडी) 16 अक्तूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!