लुटेरों ने पंडोगा एटीएम से उड़ाए 10 लाख : तीन लाक सिस्टम वाले एटीएम में लगा था सिर्फ एक ताला

by

रात करीब साढे 12 बजे दिया लूट को अंजाम
ऊना। गांव पंडोगा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से दो नकाबपोश लुटेरों ने मंगलवार की रात को कटर से एटीएम को काटकर 10 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। नकाबपोश लुटेरों ने पहले स्प्रे पेंट से सीसीटीवी को काला कर दिया फिर एटीएम लूट को अंजाम दिया। शुरुआती पुलिस जांच में सीसीटीवी में 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे। बुधवार को एसपी अर्जित सेन ठाकुर भी पंडोगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, पुलिस मंगलवार रात को पंडोगा बैरियर से क्रॉस हुए वाहनों और लोगों को ट्रेस कर रही, ताकि लुटेरों का सुराग मिल सके। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को पंडोगा में पीएनबी के एटीएम में लूट की सूचना रात लगभग 2 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी कर दी। सीसीटीवी में रात को लगभग साढ़े 12 बजे दो नकाबपोश एटीएम में घुसते दिख रहे हैं। सीसीटीवी को नकाबपोशों ने स्प्रे पेंट से काला कर दिया था।
एटीएम की सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों से की जाएगी पूछताछ-एसपी :
पुलिस जांच में सामने आया है कि एटीएम पर रात को बाहर से एक ही ताला लगा था, जबकि इसमें 3 लॉक सिस्टम हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि एटीएम के बाहर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे। इस बारे में बैंक अथॉरिटी और संबंधित बैंक ब्रांच के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। पीएनबी के इस एटीएम में डबल मशीन लगी थी। एक तरफ अकाउंट होल्डर कैश खुद जमा कर सकते। दूसरी से कैश निकाल सकते थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को उपायुक्त ने किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शाम करीब साढ़े आठ बजे अपनी धर्मपत्नी नीना पठानिया सहित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगरेप के बाद बोलीं- भारत के लोग अच्छे, मैं सबको दोष नहीं देती – खंजर दिखा डराया, जबरन उठाया और फिर.. बनाया था शिकार , स्पैनिश महिला से गैंगरेप मामले के आठों आरोपी शिकंजे में

अजायब सिंह बोपाराय /दुमका/ नई दिल्ली :  झारखंड के दुमका में स्पेनिश व्लॉगर से दरिंदगी के दौरान उन्हें खंजर दिखाकर डराया गया था। 7 में से 4 आरोपियों ने इसके बाद उन्हें जबरन उठा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता करना क्या है : जयराम ठाकुर

सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र और पूर्व सरकारों के सिर पर फोड़ना चाहते हैं सुक्खू एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई : परिसर में कैसे घुसा युवक, पता लगा रही पुलिस

रोहित भदसाली। शिमला : आईजीएमसी के छात्रा छात्रावास की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान छात्रावास...
Translate »
error: Content is protected !!