चंडीगढ़ में हुई उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों की बैठक : सांसद मनीष तिवारी की ओर से पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने रखी हल्के की समस्याएं

by

चंडीगढ़, 16 नवंबर: उत्तर रेलवे की ओर से अंबाला और फिरोजपुर मंडलों से जुड़े राज्यों के सांसदों की एक बैठक चंडीगढ़ स्थित एक निजी होटल में रखी गई, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की ओर से पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान शामिल हुए और लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं को रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखा।
गौरतलब है कि बैठक में उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर आशुतोष गंगवाल, फिरोजपुर रेल मंडल की डीआरएम डॉ सीमा शर्मा, अंबाला रेल मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया सहित वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद थे, जिसमें पंजाब के अलावा जम्मू, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से सांसद व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पवन दीवान ने बताया कि उनकी ओर से श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों को रेलवे के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है जिनमें मुख्य तौर पर श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का मुद्दा रहा, ताकि यहां विश्व स्तर के रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध हो सके। यहां प्रसिद्ध तीर्थस्थलों श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी में माथा टेकने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं व यहां वंदे भारत ट्रेन भी रुकती है। नवांशहर और रोपड़ रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की जरूरत को भी रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखा गया, जहां से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।
इसी तरह मोरिंडा रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) को लेकर क्षेत्र के दुकानदारों की समस्या को भी उठाया गया, जहां सर्विस लेन ना बनी होने के चलते दुकानों तक कोई पक्का मार्ग नहीं जाता। बलाचौर को रेल नेटवर्क से जोड़ने की भी लंबे समय से मांग उठती रही है और यह विषय एक बार फिर से रेलवे के अधिकारियों के समक्ष रखा गया। इसी तरह, कोरोना महामारी के बाद से मोरिंडा और कुराली रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों ना रुकने के चलते यात्रियों को पेश आने वाली परेशानी को लेकर भी चर्चा हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पटवारी 25,000 रुपए रिश्वत लेता, विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ किया काबू

ज़मीन का तबादला और इंतकाल दर्ज करने के बदले नीरज शर्मा(होशियारपुर), 29 नवंबर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बुधवार को राजस्व हलका शामचुरासी, जि़ला होशियारपुर में तैनात राजस्व पटवारी...
article-image
पंजाब

सरकारी खजाने के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते हरजोत बैंस को तुरंत पद से इस्तीफा दें : सुखपाल खैहरा, बोले- “तुरंत दें इस्तीफा”

जालंधर: : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। जालंधर में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई : लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के गांव इच्छेवाला में मतांतरण कर ईसाई बने एक परिवार ने बेअदबी करते हुए शुक्रवार को श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथ और चित्र एक बोरी में भरकर गांव में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 साल के जश्न के दौरान मंच से बोले बड़बोले नेताओं के दावे का क्या हुआ :सरकार के बड़े- बड़े चैलेंज और दावे फिर हवा-हवाई साबित हुए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!