शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज युवा पुरस्कार के लिए करें आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

by

सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं के कार्यालय में 30 नवंबर 2022 तक भेजे जा सकते हैं प्रार्थना पत्र
पुरस्कार प्राप्त करने वाले नौजवानों को मिलेगा 51 हजार रुपए का नकद इनाम
होशियारपुर :
पंजाब सरकार की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज युवा पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदनों की मांग की गई है। इस पुरस्कार के लिए चुने गए नौजवानों(लडक़े लड़कियों) को मैडल, स्करौल, सर्टिफिकेट व 51 हजार रुपए नकद ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज युवा पुरस्कार युवक गतिविधियों में प्रशंसनीय कार्य करने वाले नौजवानों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए नौजवान पिछले वर्ष से अलग-अलग गतिविधियों जैसे कि युवक कल्याण गतिविधियां, राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी, सांस्कृतिक गतिविधियां, पर्वतारोहण, हाईकिंग ट्रैकिंग, खेल, समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता, रक्तदान, नशे के विरुद्ध जागरुकता, शैक्षणिक योग्यता, बहादुरी के कारनामे, स्काउटिंग व गाईडिंग व साहसी गतिविधियों में हिस्सा ले रहा हो।
डिप्टी कमिश्न ने बताया कि यह पुरस्कार सिर्फ पंजाब के नौजवानों के लिए है व उम्मीदवार की आयु 31 मार्च 2022 को 15 वर्ष से कम व 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार युवक कल्याण गतिविधियां या समाज सेवा में शामिल होता रहा हो व पुरस्कार प्राप्त होने के बाद भी 2 वर्ष बाद इन गतिविधियों को जारी रखने का इच्छुक हो और यह गतिविधियां समाज सेवा व नौजवानों के विकास में सहायक होनी चाहिए।
श्री संदीप हंस ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए चुनाव उसकी समाज सुधार में असल इच्छा व प्रतिनिधित्व के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार संबंंधी प्रोफार्मा विभाग की वैब साइट https://pbsports.punjab.gov.in/pdf/shaheed-e-azam-bhagat-singh.pdf पर या जिले के सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन व प्राप्ति संबंधी अपना प्रार्थना पत्र(दस्तावेज) की फाइल जिले के सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग के कार्यालय में 30 नवंबर 2022 तक भेज सकते हैं। किसी तरह की समस्या आने पर सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर के मोबाइल नंबर 98158-81016 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

11वीं की छात्रा का शव खेतों में मिला :छात्रा कल पेपर देने के लिए घर से गई थी

लुधियाना :लुधियाना में स्कूल की एक छात्रा का शव खेतों में मिला। सुबह सैर करते राहगीर ने खेतों में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मरने वाली छात्रा कल से घर से...
article-image
पंजाब

‘ढाई साल से जेल में हूं…..’वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया सुनवाई से इनकार?

नई दिल्ली ।  सुप्रीम कोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सोमवार (10 नवंबर, 2025)...
article-image
पंजाब

सरकार को समय व सहयोग देने से शिक्षा व सेहत सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी : राओ केंडोवाल।

माहिलपुर – जिला स्कूली क्रिकेट चैंपियनशिप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैजों दोआबा की टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप बनने पर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सन्मान समारोह गांव की पंचायत द्वारा कराया...
Translate »
error: Content is protected !!