गोलियां मारकर अकाली नेता की हत्या : दोस्त ही निकला हत्यारा

by

बटाला। गांव घसीटपुर के पास सोमवार रात अकाली कार्यकर्ता अजीतपाल सिंह निवासी गांव शेखुपुरा की उसके दोस्त अमृतपाल सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए आरोपी अमृतपाल ने पुलिस को एक मनगंढ़त कहानी बता दी कि कुछ अज्ञात हत्यारों ने गोलियां चलाकर अजीतपाल की जान ली। पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली कहासुनी के बाद उसने अजीतपाल के सिर में गोली मारी थी। प्राथमिक जांच के दौरान मंगलवार सुबह पहले तो पुलिस ने अमृतपाल सिंह के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन मंगलवार शाम तक पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे तो खुलासा हुआ कि अजीतपाल की हत्या खुद अमृतपाल ने अपने मौसेरे भाई गुरमुख सिंह के सहयोग से की है। उसी वक्त पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके मौसेरे भाई गुरमुख सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसका लाइसेंस पिस्टल भी बरामद कर लिया जिससे उसने अजीतपाल सिंह के सिर पर गोली मारी थी। हत्या का कारण दोनों में बहसबाजी बताई जा रही है। अमृतपाल का कहना है कि अजीतपाल उसे कहता था कि वह उसके रिश्तेदारों से मेल-मिलाप क्यों रखता है, इसके बाद दोनों में तकरारबाजी हो गई। एसएसपी बटाला सतिंदर सिंह ने बताया कि पहले पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित कुछ अन्य सबूतों की जांच की तो पता चला कि अमृतपाल सिंह ही अजीतपाल सिंह का हत्यारा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया अमृतपाल सिंह का लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी गुरमुख सिंह के होटल में हुई थी जिसके बाद तकरारबाजी इस हद तक बढ़ गई कि अमृतपाल सिंह ने अजीतपाल के सिर में गोली मार दी और उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल पूरी गहनता से कर रही है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार चल रहा गुरमुख सिंह भी जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के साथ डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने की विशेष बैठक

गढ़शंकर, 1 जून : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला : पुलिस ने गोवा से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को पठानकोट अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो मुख्य लोगों को गोवा के कुनकोलिन से गिरफ्तार किया है। दो लोगों की गिरफ्तारी की...
article-image
पंजाब

वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 2585 केसों का मौके पर निपटारा, लोक अदालत के लिए जिले में 23 बैंचों का किया गया गठन

होशियारपुर, 12 मार्च: पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर आज जिले में वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में लोक अदालत में सिविल मामले,...
article-image
पंजाब

डीसी आशिका जैन की ओर से पदभार ग्रहण करते ही नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र का दौरा

नशा पीड़ितों से बातचीत, केंद्र में सुविधाओं में वृद्धि के बारे में चर्चा नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के किए जाएंगे उपाय होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डीसी आशिका जैन ने...
Translate »
error: Content is protected !!