100 मीटर का दायरा रहेगा सील, शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद : 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव पर्यवेक्षक आज से तैनात

by

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसके लिए प्रदेश में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना पूरी होने तक सारी तैयारियां और तामझाम आज से इलेक्शन ऑब्जर्वर की देखरेख में होगा। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव पर्यवेक्षक आज से तैनात हो गए हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश के अलग-अलग राज्यों से अधिकारियों को बुलाकर उनकी ड्यूटी हिमाचल में मतगणना के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर लगाई है। मतगणना के लिए अंतिम दौर की रिहर्सल 6 और 7 दिसंबर को ऑब्जर्वर की मौजूदगी में होगी। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अकाउंट इन ऑल का निरीक्षण करेंगे और वहां पर मतगणना संबंधी सभी तैयारियों का जायजा लेंगे। कोई कमी दिखाई देगी तो को दूर करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। यह सभी अधिकारी आज से अपने अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर अपना काम संभालेंगे। इनकी देखरेख में ही मतगणना का कार्य होगा। मतगणना संबंधी सभी काम ऑब्जर्वर की डायरेक्शन में होंगे। ऑब्जर्वर्स अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की रिहर्सल से लेकर काउंटिंग हॉल तक की सारी व्यवस्था देखेंगे। मतगणना हॉल में कर्मचारियों का सीटिंग अरेंजमेंट भी इनकी डायरेक्शन में होगा। मतगणना के दौरान किस कर्मचारी को कहां पर बिठाया जाना है, यह ऑब्जर्वर तय करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव पर्यवेक्षक मतगणना के दिन सुबह 6 बजे फील्ड में डट जाएंगे और मतगणना संपन्न होने तक हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेंगे।

– मतगणना केंद्र से 100 मीटर का दायरा रहेगा सील, शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

काउंटिंग वाले दिन मतगणना केंद्र से 100 मीटर का दायरा पूरी तरह से सील रहेगा। केंद्र के बाहर कोई भी परिंदा पर न मार सके, इसके लिए सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। मतगणना कर्मचारी के अलावा किसी दूसरे शख्स के आने जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में जिन शिक्षण संस्थानों ने मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, वह सभी संस्थान 8 दिसंबर को बंद रहेंगे। उस दिन संबंधित शिक्षण संस्थानों में नॉन-टीचिंग डे घोषित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला : जयराम ठाकुर हिमाचल के इतिहास के एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर : मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल

एएम नाथ।   शिमला। चुनावों में राजनीतिक दल के नेताओं ने एक दूसरों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज कर दिया है। कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस धारक 25 मार्च तक पुलिस थाना में जमा करवाएं हथियार व गोला बारुद : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने  धारा 144 के तहत जारी किए आदेश

एएम नाथ। चंबा ,19 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपासवाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत  ज़िला में वैध लाइसेंस धारकों से  हथियार तथा गोला-बारूद को नजदीकी पुलिस थाना में तत्काल प्रभाव से जमा करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा….बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्ष के सभी नेताओं को करीब तीन घंटे बाद रिहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10-15 दिन में जिला ऊना को मिलेगा एक और बड़ा तोहफाः बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से कम होंगे दवाओं के दामः बिक्रम ठाकुर

ऊना: 1 सितंबरः उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क मिला एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज ऊना में एक प्रैस वार्ता में...
Translate »
error: Content is protected !!