दरिंदगी : साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपी शराब के नशे में थे वारदात के वक्त

by

पटियाला : पटियाला में साढ़े 11 साल की बच्ची के अपहरण व गैंगरेप के दोनों आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस चौकी बलबेड़ा के इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों को पटियाला अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर राजिंदरा अस्पताल में दाखिल पीडित बच्ची की हालत में पहले से सुधार है, लेकिन पुलिस के मुताबिक अभी ठीक होने में समय लगेगा, क्योंकि ब्लीडिंग ज्यादा हुई है।
इस पूरे मामले में खुलासा हुआ है कि पीड़ित बच्ची के साथ चलती कार की पिछली सीट पर पहले आरोपी अमनदीप सिंह ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त दूसरा आरोपी दलबीर सिंह कार चला रहा था। बाद में जब दलबीर सिंह ने दुष्कर्म किया, तो अमनदीप सिंह ने कार को चलाया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान बच्ची काफी रो रही थी और लगातार उसे छोड़ने के लिए गुहार लगा रही थी। लेकिन आरोपी नहीं पसीजे।
एएसआई निशान सिंह के मुताबिक अब तक की पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि शराब के नशे में उनसे यह अपराध हो गया। गौरतलब है कि घर के नजदीक एक विवाह समागम के तहत शनिवार रात को जागो निकाली जा रही थी। जागो देखने के लिए बच्ची भी बाहर आ गई। इसी बीच वहां कार में बैठे दो नौजवानों ने बच्ची के मुंह पर हाथ रखकर उसे अगवा करके उसके साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। लोगों के रोष जताने पर पुलिस ने फुर्ती दिखाते आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी डाली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूने वालों में 41 दिवसीय धूणी तपस्या निरंतर जारी/महंत हरी दास *8 जून को हवन होगा 9 जून को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 16 जून को भोग उपरांत संत समागम होगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वाले गौशाला लगेरी रोड माहिलपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौथी 41 दिवसीय धूनी तपस्या निरंतर जारी है यह...
पंजाब

सैशन चौक में सायरन बजाकर दिवंगत आत्माओं को याद करने की अपील

होशियारपुर  : पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस के कारण जान गवा चुके लोगों की याद और उनके परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने के तौर पर 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा : नंगल मे भगवान वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा से होगा पूरा शहर भकित्म्य

नंगल : भग्वान् वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष मे दिनांक 8-10-22 कल दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी। यह भव्य शोभा यात्रा भगवान बाल्मीकि मंदिर नजदीक राम मंदिर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहब का अपमान करना ही रही है कांग्रेस, नेहरू-गांधी परिवार की पॉलिसी और लेगेसी : जयराम ठाकुर

बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता और गांधी परिवार ,जिस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया आज वह बीजेपी पर सवाल उठा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!