मुख्यमंत्री सुक्खू के रडार पर : औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी

by

शिमला : हिमाचल के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री सुक्खू के रडार पर हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट तलब की है। ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी स्थायी जगह से हटाया जाएगा। सरकार के ध्यान में मामला आया है कि कई अधिकारी और कर्मचारी सालों से औद्योगिक क्षेत्रों में डटे हुए हैं। इसके पीछे उनकी मंशा क्या है, अब सरकार यह पता लगाने में जुट गई है। पूर्व की सरकारों द्वारा तबादले किए जाते थे, पर वे अधिकारी अपनी ट्रांसफर किसी न किसी तरह से रुकवा ही लेते थे। अब मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने का मन बना लिया है।
मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐसा करने का मकसद काम में पारदर्शिता लाना है। काम को लेकर सरकार पर कोई उंगली न उठाए, इससे बचने के लिए सुक्खू सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि वह सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। इस दिशा में उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र में काम को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से उन अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, जो बरसों से एक ही जगह पर डटे हुए हैं। हालांकि अभी बड़े स्तर पर तबादले नहीं किए गए हैं। निचले स्तर पर ही तबादलों का दौर जारी है, लेकिन जल्दी ही बड़ी संख्या में तबादले होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों और बुजुर्गों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण देने के लिए लगेंगे आकलन शिविर : 16 मार्च को भकरेड़ी और 17 मार्च को हमीरपुर में लगाए जाएंगे शिविर

18 मार्च को सुजानपुर, 19 को कलूर और 20 को भोरंज में किया जाएगा आकलन एएम नाथ।  हमीरपुर 17 फरवरी। जिला हमीरपुर के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग तथा अन्य आधुनिक सहायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम ही नहीं उन्हें हिम्मत भी दे गए प्रधानमंत्री : जयराम ठाकुर

कम से कम मुख्यमंत्री और सरकार प्रधानमंत्री का आभार जताए आपदा के दौरान प्रदेश का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी हिमाचल के हक में खड़े रहने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार : तंज कसते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे

शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!