वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह, 5 साथियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : बरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल के खिलाफ उन्होंने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी

by

अमृतसर: अजनाला थाना की पुलिस ने वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह, 5 साथियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमृतपाल सिंह ने जहां अमृतधारी युवक को खुद पीटा, वहीं भीड़ को भी उसे पीटने के लिए उकसाया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चमकौर सिंह के बरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल के खिलाफ उन्होंने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली थी। जिसके बाद से ही अमृतपाल का उनके साथ विवाद चल रहा था। बीते दिनों वह टकसाल के सिखों के साथ अमृतसर आए हुए थे। अमृतपाल उनसे बातचीत करना चाहता था। जिसके बाद उन्होंने अमृतसर या अजनाला में आकर बातचीत करने की बात कही थी।
बरिंदर सिंह ने बताया कि रात खाना खाकर वह अभी बाहर निकले ही थे। तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कुछ युवक उतरे और उसे किडनैप कर जंडियाला गुरु के पास किसी मोटर पर ले आए। अमृतपाल वहीं अपने समर्थकों के साथ था। पहले उसने थप्पड़ मारे और फिर बाकियों को मारने के लिए कहा। 2:30 घंटे तक कोई उसे थप्पड़ तो कोई डंडे और मुक्के से मारता रहा।
बरिंदर के अनुसार अमृतपाल बार-बार उसे दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिंह, भाई तलवाड़े और बाबा बख्शीश सिंह का नाम लेकर वीडियो बनाने के लिए कह रहा था। जब उसने मना किया तो वे उसे और मारने लगे। 2:30 घंटे बाद जब उसमें क्षमता नहीं बची तो अमृतपाल और उसके साथियों ने उसकी माफी की वीडियो बनाई। बरिंदर ने आरोप लगाया है कि अमृतपाल ने उसे छोड़ने से पहले धमकियां दी। अमृतपाल ने कहा कि अगर अब उसने कभी उसके खिलाफ कुछ भी कहा तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। डीएसपी संजीव कुमार ने जानकारी दी कि बरिंदर सिंह के बयानों के आधार पर अमृतपाल सिंह, 5 अन्य साथी और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बरिंदर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत में काफी सुधार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुंह से निकल रहा था खून :  पंजाब के दसूहा घुमारवीं में पुलिस थाने के पास गेस्ट हाउस से मिली 21 साल के युवक की लाश

रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं में एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब के होशियारपुर जिले के एक युवक का शव मिला है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर...
पंजाब

संस्कार में उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कीमत 750रूपए से बढ़ाकर 1050 रूपए करना पंजाब सरकार का लोग विरोधी फैसला : बाली

होशियारपुर : जालन्धर रोड पर पंजाब सरकार के विरूद्ध  रोष मुजाहरा संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल बी.जे.पी के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 150 नशीली गोलियों और 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा और एसपी(आई) सर्ब्ज6 सिंह...
article-image
पंजाब

गांव खरौदी में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन निकाला गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव गांव खरौदी में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648 वे प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन निकाला गया इस अवसर पर पहले अरदास को गई...
Translate »
error: Content is protected !!