खालसा कालेज में लगाया गया 30 दिवसीय क्रैश कोर्स संपन

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय क्रैश कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पाठ्यक्रम के अंत में कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर ने पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को बधाई दी और कहा कि विभिन्न स्कूलों के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स नि:शुल्क चलाया गया।
जिसमें बच्चों के लिए अंग्रेजी, कंप्यूटर और व्यक्तित्व विकास की कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। पाठ्यक्रम की सफलता के लिए समन्वयक प्रो. नवदीप सिंह व डॉ. अजय दत्ता को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने को कहा। इस अवसर पर प्रो. कंवर कुलवंत सिंह समन्वयक आईक्यूएसी, प्रो. गुरप्रीत सिंह, प्रो. प्रीतिंदर सिंह, प्रो. गुरप्रीत सिंह कलसी, प्रो. मुकेश शर्मा, अमृतपाल सिंह शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर द्वारा बिभिन्न स्कूलों में आयोजित ‘धार्मिक और नैतिक परीक्षा-2025’ की लिखित परीक्षा में 351 विधार्थियों ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर ।  सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि. गढ़शंकर ने अलग-अलग स्कूलों में ‘धार्मिक और नैतिक परीक्षा-2025’ की लिखित परीक्षा करवाई, जिसका विषय छोटे साहिबज़ादे, बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फ़तेह सिंह और माता गूजर कौर जी...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने विदेशी गैंगस्टरों द्वारा समर्थित मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : ​​जोटा और राजस्थान के तीन अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया

एसएएस नगर : संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में विदेशी आधारित संचालकों पवित्र यूएसए और मनजिंदर...
article-image
पंजाब

शेरे-ए-पंजाब लाला लाजपतराय को मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि से किया जाए सम्मानित: सुरेंद्र अग्रवाल

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेल के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर की मांग होशियारपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मांग की...
article-image
पंजाब

अवैध खनन : पुलिस ने 6 वाहनों को किया जब्त, 4 व्यक्ति गिरफ्तार

पठानकोट: एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जांच के तहत 5 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक...
Translate »
error: Content is protected !!