दोबारा लगाया जाएगा पक्का मोर्चा अगर पंजाब की सीमा पर हिमाचल में लगे उधोगों ने प्रदूषण फैलाना वंद नही किया तो : लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी

by

गढ़शंकर : पवन गुरु , पानी पिता, माता धरत महत्त वाकय के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण जागरूकता दिवस पर लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी, मेहिन्दवानी इलाका बीत ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कमेटी ने पर्यावरण बचाने के लिए 84 दिन के पक्के मोर्चे की उपलब्धियों को जनता के साहमने पेश करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की लोगों के प्रति उदासीनता, लाचारी और बेईमानी तथा कारपोरेटों व उद्योगपतियों से मिलीभुगत को लोगो के साहमने लाने में सफल रही
इस दौरान बिभिन्न व्यक्ताओं ने कहा कि विश्व में हर वर्ष उद्योंगों दुआरा हवा को प्रदूषित करने के चलते 12 लाख मौत का शिकार हो रहे है और लगभग 80% जनसंख्या सांस, त्वचा, आंख, फेफड़े, हृदय रोग, रक्त और मस्तिष्क रोगों सहित विभिन्न भयानक और असाध्य रोगों से पीड़ित है। उन्हींनो ने उर्वरकों और रासायनिक स्प्रे से पृथ्वी की रक्षा करने व उनसे होने वाले खतरों से भी अवगत कराया गया। उन्हींनो ने कहा यदि हमारे गांव मेंहिंदवानी की सीमा पर स्थित कारखानों का प्रदूषण सरकारों द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता है तो इसकी जिम्मेदार दोनों राज्यों पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारें होंगी। पर्यावरण को बचाने के लिए कमेटी फिर से पत्राचार और शिष्टमंडलों के माध्यम से दोनों राज्यों पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सरकारों और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर एक बार फिर से समस्याओं से अवगत कराएगी। कमेटी पंजाब सरकार और प्रशासन द्वारा मानी गई मांगों को लागू करवाने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्हींनो ने कहा कि अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो फिर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा और पक्का मोर्चा लगा दिया जाएगा। जिसकी जिमेवार दौमो सरकारें होगी।
केंद्र सरकार दुआरा घटिया हरकते करने वाले सांसद ब्रिज भूषण शरन सिंह को बचाने के खिलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस कार्यक्रम जहां बच्चों ने अपनी कविताओं और भाषणों से लोगों को जागरूक किया।
इस समागम में कामरेड देविंदर राणा मेंहिंदवानी, कामरेड कुलभूषण कुमार, तलविंदर हीर भारती किसान यूनियन एकता उगराहां, शेर जंग सिंह बहादुर किसान नेता, प्रिंसीपल तरलोचन चेची डंगोरी, सरपंच कमल कटारिया , पूर्व सरपंच सरवन कसाना पंडोरी बीत, कामरेड रामजी दास चौहान रतनपुर, डॉ. रणधीर सिंह भवानीपुर, कैप्टन प्रकाश लादी, नंबरदार दर्शन कुमार, सरपंच रमेश लाल पम्मी, कामरेड गिरधारी लाल पंडोरी, तीर्थ सिंह मान अचलपुर, कामरेड गरीब दास, मोहन लाल फौजी ने भी अपने विचारों और भाषणों से संबोधित किया।
अंत में समिति अध्यक्ष सूबेदार अशोक शर्मा ने बाहर से आए साथियों व गांव की महिलाओं, बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों व गांव के युवाओं द्वारा लगाए गए ठंडे पानी की छबील के लिए आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SIT की कार्यप्रणाली पर विजय सांपला ने उठाए सवाल : पंजाब सरकार का श्री अकाल तख्त साहिब के निर्णय और बेअदबी कानून पर सरकार की हुई फजीहत से घबराकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास –

होशियारपुर, 05 जुलाई : स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्री मंत्री विजय सांपला ने कहा कि दोबारा नोटिस जारी किया गया है। जिस पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए विजय...
article-image
पंजाब

गाँव नंगल कानूंगो चोरी का मामला : खन्ना ने पीड़ित को इंसाफ दिलवाने हेतु मामला उठाया प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष

होशियारपुर ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से गत दिनों हरियाणा ब्लॉक के गांव नंगल कानूंगो निवासी कुलदीप सिंह ने खुले दरबार में भेंट कर उन्हें उनके घर में होने सम्बन्धी विस्तृत जानकारी देते...
article-image
पंजाब

शहीदों ने जिस आजादी की कल्पना की थी, वह आजादी अभी तक प्राप्त नहीं हुई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना, 15 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना में तिरंगा फहराया। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
पंजाब

समागम की परमिशन रद्द करने पर सरकार के खिलाफ बसपा का मोर्चा, करीमपुरी ने बोला हमला

डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी बोले- तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे, 13 सितंबर को जीरा में होगा पहले से बड़ा राज्य स्तरीय समागम फिल्लौर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा...
Translate »
error: Content is protected !!