चालक फरार : तेल के टैंकर के नीचे आने से टिब्बियां के मुलख राज की मौत, पुलिस ने टैंकर कबजे में लिया

by

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में तेल के टैंकर के पीछे सो रहे व्यक्ति की टैंकर के बैक करने दौरान नीचे आने से मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया तो पुलिस ने टैंकर कबजे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव मैहिंदवानी में हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ ढाबे पर मुलख राज मीलू (47)पुत्र बंम्मू राम निवासी टिब्बियां काम करता था। दोपहर के समय वह ढाबे के साथ टाहली के पीछे चारपाई पर सो रहा था तो वहां खड़े टैंकर नंबर पीबी-13 एएल-9940 को टैंकर चालक ने टैंकर के बिन पीछे देखे लापरवाही से टैंकर बैक कर दिया। जिससे मुल्ख राज टैंकर के चालक वाली साईड के टायर के नीचे आ गया। जिसे तुरंत सिवल अस्पताल गढ़शंकर ईलाज के लिए ले जाया गया। वहां डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व सरपंच गुरचैन लाल, सरपंच दविंद्र सिंह व राम लाल मुंडन ने बताया कि मुलख राज मीलू के शव का सुवह पोस्टमार्टम होगा उसके बाद ही उसके शव का संसकार किया जाएगा। मुलख राज मीलू के पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
फोटो: टैकर जिसके नीचे आने से व्यक्ति की मौत हुई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार बेअदबी कानून पर आपत्तियों का एक महीने के भीतर समाधान करे : अकाल तख्त

अमृतसर : आकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सोमवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह बेअदबी कानून पर अकाल तख्त की आपत्तियों का एक महीने के भीतर समाधान करे।...
article-image
पंजाब

बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश : मैडीकल कालेजों में एआरटी केंद्र स्थापित करने का दिया प्रस्ताव

पंजाब राज्य सहायक प्रजनन प्रौद्यौगिकी ( रैगुलेशन) एक्ट, 2021 और सरोगेसी ( रैगुलेशन) एक्ट, 2021 लागू करने वाले अग्रणी राज्य में से एक राज्य की समर्थ अथारटी ने पहले ही 64 एआरटी कलीनिकों, 26...
article-image
पंजाब

ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करना राज्य सरकार का सराहनीय कार्य – जय कृष्ण रौड़ी 

पीएचसी पोसी में स्वास्थ्य मेले में लगभग 1235 मरीजों ने उठाया लाभ – डा. रघबीर सिंह 33 लोगों ने किया रक्तदान,  13 द्वारा किया गया अंगदान, नुक्कड़ नाटक व स्वास्थ्य प्रदर्शनी रही आकर्षण का...
Translate »
error: Content is protected !!