मैडीकल कालेज सम्बन्धी जिम्पा द्वारा ईटीओ के साथ मीटिंग : जिम्पा ने कहा कालेज से दोआबा क्षेत्र की बदलेगी नुहार

by
होशियारपुर, 1 अगस्तः राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज सम्बन्धी एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।
जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज और अस्पताल की इमारत के निर्माण के लिए टैंडर प्रक्रिया तेज़ की जाये। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका नाम शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल सायंसज़ रखने का ऐलान किया था। जिम्पा ने कहा कि इस कालेज से सिर्फ़ दोआबा क्षेत्र की नुहार ही नहीं बदलेगी बल्कि होशियारपुर के लिए यह तरक्की के नये मील पत्थर भी स्थापित करेगा। काबिलेगौर है कि जिम्पा होशियारपुर से विधायक हैं और इस इलाके की प्रगति के लिए वह भरपूर कोशिशें कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भी दोआबे क्षेत्र के लिए बहुत सी विकास योजनाएँ बनाईं गई हैं। जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले कालेज से मैडीकल शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को विदेशों में नहीं जाना पड़ेगा और इस मैडीकल कालेज में ही उनको अव्वल दर्जे की मानक डाक्टरी शिक्षा मुहैया करवाई जायेगी। इसके साथ ही लोगों को घरों के नज़दीक ही बेहतर और विश्व स्तरीय सेहत सहूलतें मिलेंगी।  जिम्पा ने बताया कि इस साल के बजट में नये मैडीकल कालेज के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 412 करोड़ रुपए रखे हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को विनती की कि इस कालेज की इमारत के निर्माण के लिए टैंडर जल्द लगाए जाएँ जिससे यह जल्द तैयार हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छोटे साहिबजादों की कुर्बानी ने मानवता को अन्याय और जुल्म के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा दी : सीएम भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सुबह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर माता गुजरी जी और छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह तथा बाबा फतेह सिंह जी की बेमिसाल...
article-image
पंजाब

8 गांवों से कूड़ा करकट उठाने के नए प्रोजेक्ट का डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी ने किया शुभांरंभ

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के 8 गांवो के लोगों को कूड़ा करकट उठाने से निजात दिलाने के लिए विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी ने नए प्रोजेक्ट का आरंभ किया। उन्होंने बताया...
article-image
पंजाब

पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार, लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं। उन्हाेंने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेस और आप नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जालंधर...
Translate »
error: Content is protected !!