राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 26 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं ।
वे आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार , नायब तहसीलदार ने भाग लिया । जबकि उपमण्डल भरमौर व पांगी से सम्बन्धित राजस्व अधिकारियों ने वर्चुअली अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
बैठक में निशानदेही मामलों, तकसीम कब्जा नाजायज, इन्तकाल अन्य राजस्व मामलो की समीक्षा भी की गई। इसके अतिरिक्त जमाबन्दी नवीनीकरण, राजस्व भवनों के निर्माण एवं मुरम्मत कार्यो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत वकाया विभिन्न घटकों, स्वामित्व योजना, कृषि गणना, वसूली, पुस्तकालय निर्माण, खनन आदि समस्त मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न राजस्व मामलो की समीक्षा उपरान्त राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के साथ- साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की बारीकियों से निगरानी करने उपरान्त सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में निपटाने के निर्देश दिए ताकि सरकार की इन योजनाओं का लाभ पात्र जरूरतमन्द लोगों तक पहुंच सके ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला की एएसआई शिवानी भला को किया सम्मानित

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ / पंचकूला, 15  जून। पंचकूला पुलिस की महिला सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शिवानी भला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, जनसेवा एवं कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोपण

बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोप होशियारपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प...
Translate »
error: Content is protected !!