दोआबा किसान युनियन दुारा नंगल चौक में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ यातयात जाम कर रोष रैली की

by

गढ़शंकर: दोआबा किसान युनियन दुारा किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर स्थानीय नंगल चौक पर यातयात जाम कर नौ से बारह वजे तक रोष रैली की और तीन सौ से ज्यादा शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। परमजीत सिंह बबर, वघेल सिंह लल्लियां, हरजिंदर सिंह , सरपंच बलदीप सिंह ईबराहिमपुर, ने कहा कि किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर आज का भारत बंद सफल रहा और हर वर्ग इसमें शामिल हुया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून रद्द कर देने चाहिए और एमएसपी की गरंटी का कानून तुरंत चाहिए। उन्होंने बिजली संशेधन विधेयक व परली जलाने के विधेयक तुरंत वापिस ले लेने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समझ जाना चाहिए किसान एक कदम भी पीछे नहीं हटेगें और यहां से जीत कर ही वापिस जाएगे।  उन्होंने कहा कि गढ़शंकर शहर में दुकानदारों ने संपूर्ण बंद कर बता दिया कि पंजाब सहित देश भर में हर वर्ग किसान अंदोलन के साथ खड़ा है और इस संघर्ष में शामिल है। लिहाजा भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को तुरंत किसानों की सभी मागें मान लेनी चाहिए और पैट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमते कम करनी चाहिए और महंगाई को नकेल डालनी चाहिए अन्यथा भाजपा का नामो निशान मिट जाएगा।  उन्होंने कहा कि जव तक किसानों की सभी मागें केंद्र सरकार नहीं मानेगी और किसानों पर दर्ज किए झूठे मामलों को वापिस नहीं लेती तव तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान सुच्चा सिंह कुकड़मजारा, जोगिंद्र ङ्क्षसंह महिताबपुर, किशोर डिमाना, बाबा वीर सिंह बीरू, सरपंच लखवीर सिंह लख्खी,अजायब सिंह बोपाराय आदि मौजूद थे।
फोटो: नंगल चौक में यातायात जाम कर रोष रैली करते हुए दोआबा किसान युनियन के परमजीत सिंह बबर, वघेल सिंह लल्लिया व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडियाला गैस टैंकर ब्लास्ट खन्ना पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे अस्पताल

जिला प्रशासन व प्रदेश गवर्नेंस से बात कर पीड़ितों की मदद करने की खन्ना ने की अपील होशियारपुर : मंडियाला गैस टैंकर ब्लास्ट के चलते आग से झुलसे लोगों का हाल जानने खन्ना अस्पताल...
article-image
पंजाब

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव- -डिप्टी कमिश्नर ने मतदाता सूची तैयार करने को लेकर रिवाइजिंग अथॉरिटी अधिकारियों को निर्देश जारी किये

मतदाता पंजीकरण 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगा होशियारपुर, 18 अक्टूबर : मुख्य आयुक्त, गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए गुरुद्वारा बोर्ड निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अगस्त क़ो भुत गिरी मंदिर में मनाई जाएगी राधा अष्टमी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव मन्दिर विकास समिति व महिला मण्डल मंदिर की संगत की और से राधा अष्टमी पर्व मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में होशियारपुर ऊना रोड पर स्थित भुत गिरी मंदिर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आई लव यू भूमि मेम – स्टूडेंट ने आंसर शीट में अपनी फेवरेट टीचर पर लिखा ऐसा निबंध : खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां तमाम तरह के वीडियो के अलावा कुछ पोस्ट भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।अभी इसी तरह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर हर...
Translate »
error: Content is protected !!