मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर 11 सितम्बर को आयोजित होगी बैठक

by

ऊना, 6 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावनाओं पर विचार-विमर्श व मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा हेतू 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त मीटिंग में 16 सितम्बर से आरंभ होने वाली ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल की चैकिंग बारे भी सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंब, गगरेट, हरोली, ऊना व बंगाणा को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीनस्थ नायब तहसीलदार(नि.) तथा निर्वाचन कानूनगो को भौतिक सत्यापन के आधार पर तैयार की गई मतदान केंद्रों के संशोधन से संबंधित प्रस्तावनाओं व सुझाव एवं आक्षेप यदि कोई प्राप्त हुआ है तो सत्यापन रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नौ साल पहले के भारत और आज के भारत में बड़ा अंतर नजर आता, ग्राउंड जीरो पर लोगों को विकास नजर आ रहा – अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकार के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार आती है, वहां-वहां भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की दूसरी सूची में 26 नाम, सिसोदिया के खिलाफ पूर्व फरहाद सूरी महापौर को उतारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार रात को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पार्टी ने 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें महिला प्रत्याशी सिर्फ एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कियों को आत्मरक्षा गुर सिखाने को लगेंगे निशुल्क प्रशिक्षण कैंप : सामर्थ्य कार्यक्रम में ऊना जिला प्रशासन की अभिनव पहल

रोहित भदसाली : ऊना, 5 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित अपने विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत एक और अनूठी पहल की है। इस पहल के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने कसुमपटी बाज़ार में सुनी जनसमस्याए

शिमला, 02 दिसम्बर -ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां कुसुमटी बाजार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!