राष्ट्रीय लोक अदालत में 2039 केसों का निपटारा : हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं

by

हमीरपुर 09 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला में कुल 6400 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 2039 केसों का निपटारा कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इन मामलों में कुल 2,25,52,317 रुपये की राशि जुर्माने, हर्जाने-मुआवजे या सेटलमेंट के रूप में वसूली गई। अनीश कुमार ने बताया कि इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के 4621 मामले, प्री-लिटिगेशन के 828 और पोस्ट-लिटिगेशन के 951 मामलों की सुनवाई की गई।
उन्होंने बताया कि अदालतों में लंबित मामलों का आपसी सहमति के साथ त्वरित निपटारा करवाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। आम लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इससे उनके समय और धन की बचत होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित : रजनीश महाजन

वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में बधाह की 2500 कलमें रोपित वन मंडल डलहौजी की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक पहल चंबा, 6 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को स्थाई नौकरी दे, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करे – बैकडोर इंट्री कर अपने चहेतों को रेवड़ियां बाँटना चाहती है सरकार : जय राम ठाकुर

गेस्ट टीचर पॉलिसी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है : जयराम ठाकुर कहां गये पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का ऐलान करने वाले एएम नाथ । ऊना  :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु पालकों की आय सुदृढ़ करने के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाएं – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना – पशु पालन विभाग द्वारा एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित किया गया। शिविर में पशु पालन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति में लगाएगी पता कैसे आर्थिक संसाधन जुटा सकती सरकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में राजस्व संसाधनों को जुटाने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है। समिति में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन...
Translate »
error: Content is protected !!