वेतन जारी न होने पर बिजली मुलाज़िमों ने लगाया पक्का धरना

by

गढ़शंकर, 13 सितम्बर: पावरकॉम और ट्रस्को कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन पंजाब, बिजली बोर्ड के कच्चे सीएचबी वर्करों ने वेतन जारी न होने पर आज असीमित समय के लिए बिजली बोर्ड गढ़शंकर के समक्ष धरना लगा दिया। इस मौके संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि हर दिन कोई न कोई घातक और गैर-घातक दुर्घटना होती रहती है। जहां सभी सीएचबी कर्मी लाइन चलाने और घर-घर तक निर्विघ्न सप्लाई देने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, वहीं सवाल यह उठता है कि हर दूसरे और तीसरे महीने का वेतन जारी नहीं किया जाता है और रोष प्रकट करना पड़ता है। इस वार भी आज की तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया है। जब डिवीजन गढ़शंकर के एक्सियन से मिला तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वेतन शाम तक जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेकिन वह भी लारा ही जिसके कारण आज मजबूरन डिवीजन कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया और डिवीजन के नेताओं ने निर्णय लिया कि जब तक वेतन जारी नहीं हो जाता, तब तक कार्यालय के समक्ष असीमित समय के लिए धरना दिया जायेगा और बड़े आंदोलन की तैयारी की जायेगी। उन्होंने यह भी फैसला लिया कि कल से गढ़शंकर डिविजन के अंतर्गत सब-डिवीजन सड़ोआ में भी काम बंद किया जाएगा। इस समय मौजूदा डिविजन अध्यक्ष लखवीर सिंह के अलावा संदीप, हनी, गुरप्रीत, जसकरण, रवि और अन्य मुलाजिम मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 13 सितंबर से शुरू होगी स्पेशल गिरदावरीः आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने दिए निर्देश: पारदर्शी प्रक्रिया से होगा फसलों के नुकसान का आकलन – 75 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले गांवों की सूची विशेष कमेटी करेगी तैयार – 26–75 प्रतिशत नुकसान पर 10...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बीए पांचवें सेमेस्टर के परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीएएम खालसा कॉलेज में चल रहे बीए के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित बीए पार्ट तीसरा...
article-image
पंजाब

The Congress workers of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 :  On the occasion of Yamini Gomer as the Acting President of the Punjab Pradesh Congress Committee (SC Department), the Congress workers of the district organized a function at District Congress...
Translate »
error: Content is protected !!