पांडवीं, लदरौर और मटाहणी में दी वित्तीय लेनदेन की जानकारी

by

हमीरपुर 21 सितंबर। भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय और सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी (सीएफएल) भोरंज ने वीरवार को ग्राम पंचायत पांडवीं और लदरौर में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए।
इन शिविरों में भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के एजीएम आशीष कुमार शर्मा, प्रबंधक भरत राज आनंद और आशीष सांगला तथा सीएफएल सेंटर की प्रमुख संतोष कुमारी ने लोगों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक किया।
इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में आयोजित ई-बात कार्यक्रम में भी विद्यार्थियों को वित्तीय लेनदेन के बारे में और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने की जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम में जिला हमीरपुर के लीड बैंक अधिकारी लक्ष्मी नारायण काजल और प्रधानाचार्य रीता कौशल भी मौजूद रहीं । कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली ब्लास्ट : हमलावरों की मदद करने वाला गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मोहाली में सोमवार रात को पुलिस इंटेलीजेंस यूनिट के हैडक्वार्टर पर राकेट से चलने वाले ग्रेड से हमला करने के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर रणनीति तैयार, जल्द होगा आयोजन : केवल सिंह पठानिया

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर एएम नाथ। शाहपुर, 19 अप्रैल : शाहपुर के लोक निर्माण विश्राम गृह में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

55,72,740 मतदाता हिमाचल में 4 सांसद चुनने के लिए दबाएंगे 1 जून को बटन : विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र टशीगंग पर भी होगा मतदान

हिमाचल में एक जून को होगा लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 7,990 मतदान केंद्र बनाए, 1950 पर करें चुनाव सम्बंधी शिकायत : मनीष गर्ग कहा, चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रा को मेरिट सूची में शामिल नहीं करने पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड को 25 हजार हर्जाना

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को छात्रा यशस्विनी अग्रवाल को दसवीं की मेरिट लिस्ट में शामिल करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल...
Translate »
error: Content is protected !!