सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाँतों का निःशुल्क पखवाड़ा शुरू

by
गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : पंजाब सरकार के हिदायतों व सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एसएमओ डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में दांतों के नि:शुल्क पखवाड़े का आरंभ किया गया। डॉ. संतोख राम ने रिबन काट कर पखवाड़े का उद्घाटन किया। इस मौके पर दांतों के विशेषज्ञ डॉ. हरगोपाल ने बताया कि यह पखवाड़ा 3 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इस पखवाड़े दौरान लोगों को दंत रोगों जांच और उचित देखभाल के बारे में जागरूक करने, विभिन्न दंत रोगों का इलाज करने के साथ-साथ जरूरतमंद गरीब मरीजों को नये डैंचर भी लगाये जायेंगे। इस अवसर पर समूह मैडीकल व पैरा मैडीकल स्टाफ उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
article-image
पंजाब

गरीब विद्यार्थियों के लिए मिसाल बनी ए.एस.आई. गुरदेव सिंह की निस्वार्थ सेवा : पूर्व सांसद खन्ना

पंजाब के राज्यपाल व डी.जी.पी. से गुरदेव सिंह को सम्मानित करने की खन्ना ने की सिफारिश होशियारपुर 20 अगस्त  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि लुधिअना के पंजाब पुलिस में सहायक...
article-image
पंजाब

अर्शदीप सिंह डांग ने रचा इतिहास, RAF में विंग्स हासिल करने वाले बने पहले सिख फाइटर पायलट

नई दिल्ली: भारतीय मूल के 28 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शदीप सिंह डांग ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (RAF) में एक नया इतिहास रच दिया है। वे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ब्रिटिश...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंर्तगत लगाए कैंपों का लिया जायजा : कहा, पंजाब सरकार आम जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए वचनबद्ध

गढ़शंकर , 06 फरवरी: डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!