सुजुकी मोटर्स ने किया 113 आईटीआई डिप्लोमाधारकों का चयन : कैंपस इंटरव्यू में 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

by
हमीरपुर 07 अक्तूबर। गुजरात के हसंलपुर में स्थित सुजुकी मोटर्स के प्लांट की ओर से शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वैल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रेक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल के 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया।
कंपनी प्रबंधन ने इनमें से 113 अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन चयनित अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये मासिक मानदेय और अन्य भत्ते एवं सुविधाएं मिलेंगी। इन्हें सब्सिडाइज्ड भोजन, वर्दी, सुरक्षा जूते, अन्य पीपीई, कंपनी के नियमों के अनुसार छुट्टियां और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध होगी।
प्रधानाचार्य ने कैंपस इंटरव्यू के लिए कंपनी के एचआर प्रबंधक संदीप शर्मा और उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर आईटीआई की एचसीएम ज्ञानवती देवी, प्लेसमेंट आफिसर विजय कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने तीसरी सूची में 9 उम्मीदवारों का किया एलान : 63 सिटिंग सांसदों के टिकट काटे – भाजपा घोषित कर चुकी 276 उम्मीदवारों के नाम

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें तमिलनाडु की 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री एल...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता : विजय रुपाणी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने विजय रूपाणी को पगड़ी, शाॅल और तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री श्रीनिवास, प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारम्भ टीबी-मुक्त भारत को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर एएम नाथ। सुंदरनगर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट, डैहर में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
Translate »
error: Content is protected !!