रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में नशे के खिलाफ विशेष जागरुकता समागम : केंद्रीय जेल व अन्य स्थानों पर भी नशे के खिलाप करवाए गए प्रोग्राम

by

होशियारपुर, 13 अक्टूबर:
जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के नेतृत्व में रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट होशियारपुर में नशे के खिलाफ एक विशेष जागरुकता समागम करवाया गया। सी.जे.एम अपराजिता जोशी ने इस मौके पर नशाखोरी, नारकोटिक ड्रगज व साइकोट्रोपिक सबस्टेंस, 1985 एक्ट व नालसा(नशे के दुरुपयोग व खात्मे के पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं) से संबंधित कानून के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसलर रुपिता ठाकुर, पी.एल.वी अनीता कुमारी, डायरेक्टर हरिंदर सिंह गिल, पारुल खन्ना, सहायक प्रोफेसर दमनप्रीत कौर, किरनदीप विर्दी व अन्य उपस्थित थे।
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का औचक दौरा कर वहां हवालातियों व कैदियों को दी जा रही वोकेशनल लिटरेसी ट्रेनिंग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैदियों की मुश्किलें भी सुनी व उनका मौके पर निपटारा किया। उन्होंने कैदियों को आने वाले समय में नशे को न करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एक अंडर ट्रायल कैदी की ओर से नशा विरोधी अभियान से प्रभावित होकर केंद्रीय जेल होशियारपुर की दीवार पर नशे के नुकसान के नतीजों के बारे में एक कलाकृति बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रकटावा किया गया, जिसके काम की सी.जे.एम अपराजिता जोशी की ओर से भरपूर प्रशंसा की गई।
इस दौरान सी.जे.एम की ओर से गुरु शक्ति ड्रग काउंसलिंग व पुर्नवास केंद्र गांव नंगल खुर्द(माहिलपुर) में एक विशेष जागरुकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिस दौरान लोगों को नशे के खिलाफ जागरुक किया गया।
——

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरपतवंत सिंह पन्नू को कनाडा के रक्षा मंत्री डोमिनिक लोबलांक ने दी नसीहत : कनाडा में नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं

चंडीगढ़ :खालिस्तान समर्थक आतंकी और सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को कनाडा के रक्षा मंत्री डोमिनिक लोबलांक ने नसीहत दी है। उन्होंने कहा- कनाडा में नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह...
article-image
पंजाब , समाचार

भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला सीएम, असलियत में तो सीएम केजरीवाल है : सुखबीर सिंह बादल

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां ,एसजीपीसी सदस्य ​​डॉ. जंग बहादुर सिंह राय सहित गढ़शंकर से पुनर सुरजीत दल के सभी 22 स्टेट डेलीगेट शिरोमणि अकाली दल में शामिल गढ़शंकर : भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला...
Translate »
error: Content is protected !!