मनप्रीत बादल को प्लॉट खरीद मामले में 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया तलब

by

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता मनप्रीत बादल को प्लॉट खरीद मामले में दूसरी बार समन उन्हें 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा कार्यालय में तलब किया है। इससे पहले मनप्रीत बादल को 23 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन विजिलेंस ब्यूरो की ओर से जारी किया गया था, लेकिन पीठ में दर्द होने का हवाला देकर वह पेश नहीं हुए थे।
इस दौरान मनप्रीत बादल के वकील सुखदीप सिंह भिंडर ने कहा था कि मनप्रीत सिंह बादल काफी समय से पीठ दर्द से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वह चलने में असमर्थ हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। अब विजिलेंस द्वारा दोबारा से समन भेजकर जांच में शामिल होने पर आशंका बरकरार है, क्योंकि मनप्रीत बादल के एडवोकेट ने विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों से अपील की थी कि वे चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर पूछताछ कर सकते हैं।
16 अक्टूबर को मिली थी जमानत : मनप्रीत बादल ने पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से एक सप्ताह तक बेड रेस्ट करने का सार्टिफिकेट अपने एडवोकेट और ईमेल के जरिए विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवाया था। इसके साथ ही मनप्रीत बादल ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अपना पासपोर्ट भी विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवा दिया था। बता दें कि बीती 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल को अग्रमित जमानत मिल गई थी, लेकिन इस मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। इसके बारे में मनप्रीत बादल से पूछताछ की जानी जरूरी है, इसीलिए विजिलेंस ब्यूरो ने दोबारा से उन्हें जांच में शामिल होने के लिए 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने बीते 24 सितंबर को मनप्रीत बादल समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था वित्तमंत्री रहते हुए मनप्रीत बादल ने वर्ष 2021 में अपने प्रभाव से शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन फेस वन में 1560 गज के दो प्लॉट खरीदे थे। विजिलेंस जांच के अनुसार इन प्लाटों को खरीदते समय पूर्व वित्तमंत्री ने पंजाब सरकार के खजाने पर 65 लाख रुपये की चपत लगाई थी। इस मामले को लेकर मनप्रीत के तीन सहयोगी होटल व्यवसायी राजीव कुमार, कारोबारी विकास अरोड़ा और शराब ठेकेदार के कर्मचारी अमनदीप को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में हैं तथा बीडीए के तत्कालीन अधिकारी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, सुपरिटेंडेंट पंकज कालिया अभी भी फरार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Chandigarh municipal corporation : मेयर सौरव जोशी ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं : शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 25 मई : नगर निगम कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए शहर के मेयर सौरव जोशी ने सफाई कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में 22 जून को रैली : नवनियुक्त अध्यापक फ्रंट की 22 जून को हो रही रैली को डीटीएएफ का समर्थन

गढ़शंकर : शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में तबादलों व अन्य मांगों को नवनियुक्त अधयापक फ्रंट व 569 नवनियुक्त लेक्चरार यूनियन दुआरा 22 जून को की रैली का डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट दुआरा समर्थन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेयर चुनाव में हार से तिलमिला गई बीजेपी : अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चांदनी चौक में पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा...
article-image
Uncategorized , पंजाब

मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

चंडीगढ़ : बठिंडा में प्लॉट आवंटन घोटाले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत दे दी है। जिससे साफ हो गया के मनप्रीत बादल पर ग्रिफ्तारी की...
Translate »
error: Content is protected !!