ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

by

बिलासपुर : घुमारवीं-बिलासपुर सड़क पर कंदरौर में ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा दिवाली के दिन हुआ। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी है। खजाना राम (70) निवासी गांव देलग जिला बिलासपुर दिवाली के दिन कंदरौर बाजार में गए थे तो बिलासपुर-घुमारवीं मार्ग पर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बुजुर्ग को मौके पर मौजूद लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने मौके पर पहुंचा कर ट्रक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए। पुलिस ने ट्रक चालक सुभाष चंद निवासी बिलासपुर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

ऊना: आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, आॅटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांस्फर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी : पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर

कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश एएम नाथ। भरमौर : महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा की बाल विकास परियोजना भरमौर के तहत वृत्त होली, मछैतर और गरोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के भोरंज में 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

भोरंज : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोज पिन से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज : महिला की हत्या कर नाले में फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में करीब एक महीने पहले नाले से मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस रहस्यमयी हत्या के पीछे नथ यानी नाक की एक...
Translate »
error: Content is protected !!