31 वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न : विद्यार्थी जीवन में नवोन्मेषी विचारों का सृजन होना बेहद आवश्यक: DC अपूर्व देवगन

by

समापन अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी को किया सम्मानित
चंबा, 23 नवंबर
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए नवोन्मेषी विचारों से सृजित होना बेहद आवश्यक है ताकि विद्यार्थी अपने भविष्य के उद्देश्य को पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
वे आज राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद( हिमकोस्ट) के तत्वावधान में आयोजित 31 वें जिला स्तरीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य विद्यार्थी वर्ग में विज्ञान विषय के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता लाना है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं में अभिनव विचारों के सृजन एवं सामाजिक वातावरण में विज्ञान की दृष्टि से सीखने और बदलाव के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने अध्यापकों से यह भी आह्वान किया कि
विद्यार्थियों में नवोन्मेषी विचारों के एवं विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद यहां से चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिला का नाम रोशन करेंगे।
इससे पहले उपायुक्त ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के हाल में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिताओं के विषय पर आधारित विज्ञान मॉडलों का भी अवलोकन किया।
इस दौरान जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 350 से अधिक सरकारी तथा निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।
प्रतियोगिता का वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में छह विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
उपायुक्त ने इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया ।
इससे पहले प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा जितेंद्र सिंह ने उपायुक्त को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक जितेश्वर सूर्या, ओएसडी उमाकांत, हिमाचल प्रदेश साइंस एसोसिएशन के जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के प्रधान अश्विन मेहता और सचिव विनोद ठाकुर, जिला विज्ञान सुपरवाइजर गौरव वैध सहित विभिन्न सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य, स्कूल के अध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित-समीक्षा के पश्चात सुझाव बनेंगे जिला आपदा प्रबंधन योजना का हिस्सा : मुकेश रेपसवाल

रावी नदी में भारी भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील से खतरे के आधार पर किया गया राहत एवं बचाव कार्य एएम नाथ। चंबा : चंबा जिला में प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार खोलेगी विकास के नए रास्ते : खन्ना

केंद्र की लाभकारी योजनाओं का जनता उठा सकेगी निर्विघ्न लाभ होशियारपुर 9 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से अब वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में राष्ट्रीय किशौर स्वस्थ्य कार्यक्रम का किया आयोजन

सन्तोषगढ़।   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिवस पर स्वस्थ्य विभाग मैहतपुर वसदेहडा के वीएमओ के दिशानिर्देशों के तहत सीएचसी सन्तोषगढ के मैडिकल ऑफिसर डा- अरविन्द शर्मा के नेतष्त्व में आज हिम गौरव आई टी आई...
हिमाचल प्रदेश

जिला में धान खरीद का कार्य 5 अक्तूबर से होगा शुरू – उपायुक्त

ऊना: 29 सितंबर: कृषि उपज विपणन समिति मण्डी टकारला और टाहलीवाल में वर्ष 2022-2023 हेतू धान की खरीद 5 अक्तूबर से की जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!