दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध होगा आलू का बीज- डॉ कुलदीप धीमान

by

25 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगा बीज
चंबा, 30 नवंबर :
जिला के किसानों को दिसंबर माह के पहले सप्ताह में आलू का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि दिसंबर और जनवरी माह में जिला चंबा के किसान अपने खेतों में आलू की बिजाई करते है। जिला चंबा में रबी मौसम में लगभग 120 हैक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जाती है I
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला चंबा के लिए कुफरी ज्योति किसम का 1750 क्विंटल आलू का बीज मंगवाया गया है I हिमाचल सरकार द्वारा आलू के बीज का मूल्य भी तय कर दिया गया है और कृषि निदेशालय द्वारा जिला चंबा के लिए मांग के अनुसार आलू के बीज का आवंटन भी कर दिया है I दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह में बीज कृषि विभाग के विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध हो जाएगा I इस वर्ष बीज सभी किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 25 प्रतिशत अनुदान पर दिया जायेगा I
कुलदीप धीमान ने बताया कि रबी मौसम में आलू की खेती मुख्यता विकास खंड सलूणी, तीसा व चंबा में की जाती है I इन विकास खण्डों के मुकाबले अन्य विकास खण्डों में आलू की खेती के अंतर्गत क्षेत्रफल कम है I रबी मौसम में जिला चंबा के विकास खंड सलूणी में सबसे अधिक लगभग 80 हेक्टर क्षेत्रफल आलू की खेती की जाती है I
उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को बारिश हो जाने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी भी हो गई है I अब किसान आलू की विजाई के लिए अपने खेत तैयार कर सकते हैं खेतों की जुताई करते समय प्रति बीघा में 20 किबंटल गली सड़ी देसी खाद खेतों में डाल कर मिट्टी के साथ मिला दें I इसके साथ अधिक पैदावार लेने के लिए 20 किलोग्राम यूरिया, 40 किलोग्राम 12:32:16 तथा 8 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ़ पोटाश प्रति बीघा की दर से डाले I
डॉ धीमान ने बताया कि बिजाई के समय पंक्ति से पंक्ति की दूरी 2 फुट तथा कंद से कंद की दूरी 8 इंच रखें I इस प्रकार एक बीघा में आलू की बिजाई के लिए 2 क्विंटल बीज आलू की आवश्यकता होती है I खरपतबार नियंत्रण के लिए बिजाई के एक महीने बाद आलू के खेतों की गुडाई करें और यदि बीज आलू के अंकुरण से पहले खरपतबार अधिक उग जाएँ तो खरपतवारनाशी दवाई का स्प्रे करें I

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाहार मध्यम सिंचाई तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजना को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : उप मुख्य सचेतक एवं अध्यक्ष सामान्य विकास समिति केवल सिंह पठानिया ने आज यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुखाहार मध्यम सिंचाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पालकवाह का मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया दौरा

ऊना, 21 मई – हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने रविवार को जिला ऊना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह स्थित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से विशेष मुलाकात : श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री अमृतसर साहिब को रेल लिंक से जोड़ा जाये : पूर्व सांसद खन्ना

दो महान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को रेल लिंक से जोड़ने पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा   खन्ना होशियारपुर 08 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल एएम नाथ। चम्बा :  25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। विधानसभा अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!