पाकिस्तान में आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत : मौत की खबर लीक होने से रोकने के लिए पाकिस्तान में उनका गुपचुप तरीके से सिख रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

by

चंडीगढ़ : पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लखबीर सिंह रोडे 72 साल के थे। इस बीच, लखबीर सिंह रोडे की मौत की खबर लीक होने से रोकने के लिए पाकिस्तान में उनका गुपचुप तरीके से सिख रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखबीर सिंह रोडे जरनेल सिंह भिंडरावाले के भतीजे थे।
लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब में भारत के विरूद्ध आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। इसके अलावा, लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान से भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) का संचालन कर रहा था। इसी साल अक्टूबर में पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोगा के कोठे गुरुपारा (रोडे) गांव में छापेमारी की थी। उस वक्त लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त कर ली गई थी। लखबीर सिंह रोड पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 33 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान में छिपा हुआ था और उसे आईएसआई का समर्थन प्राप्त था।
पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने बताया कि उसने पंजाब में आतंक मचाने के लिए कई स्लीपर सेल बनाए थे, जिनका इस्तेमाल वे कभी भी कर सकते थे। लखबीर सिंह रोडे पर दिल्ली में केस दर्ज किया गया था, जिस पर अदालत ने उनकी कुल जमीन का 1/4 हिस्सा सील करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश के बाद एनआईए की टीम ने उसकी जमीन को सील कर उस पर सरकारी बोर्ड लगा दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गढ़शंकर के ललिया गांव में हैपी सीडर के साथ बोई गेहूं पर खेत दिवस मनाया

गढ़शंकर – पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना व किसान भलाई विभाग पंजाब कुदरती संसाधनों का उचित इस्तेमाल व उच्च तकनीक का सही इस्तेमाल कर खेती करने के लिए किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।...
article-image
पंजाब

सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अकाल तख्त के सामने होंगे पेश : सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि बेअदबी कानून के मुद्दे पर सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अमृतसर में अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे। मान ने अमृतसर...
article-image
पंजाब

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन का तहसील इजलास संपन्न

गढ़शंकर : गढ़शंकर के भाग सिंह हाल में कुल हिंद खेत मजदूर यूयिन का तहसील इजलास संपन्न हो गया। मुलाजिम नेता करनैल सिंह ध्वजारोहण किया। वक्ता करनैल सिंह, हंसलाल, तरसेम लाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब

ईडी समन के बाद जाखड़ का मान सरकार पर हमला……बोले- अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर में पैसे के लेन-देन की हो जांच

भाजपा नेता ने ड्रग तस्करी से अधिकारियों के संभावित संबंधों की जांच की उठाई मांग, कहा- भ्रष्टाचार के आरोपों की तह तक पहुंचे एजेंसी; केजरीवाल-सिसोदिया के नियंत्रण में सरकार चलने का भी लगाया आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!