व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार: जगत नेगी

by
धर्मशाला, 07 दिसंबर। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बाबत वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई इसमें कृषि मंत्री प्रो चैधरी चंद्र कुमार, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, मुख्यमंत्री के सलाहाकार सुनील बिट्टू सहित उपायुक्त डा निपुण जिंदल, एसपी शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 11 दिसम्बर, 2023 को कांगड़ा जिला के पुलिस मैदान, धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ विषय पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को कम से कम असुविधा के दृष्टिगत पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी प्रबंध समय रहते पूरे करने तथा इसमें भाग लेने वाले लोगों को हरसम्भव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा प्रबंधों, पेयजल व विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व मोबाइल शौचालय इत्यादि के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस विभाग को वाहनों के सुचारू यातायात व पार्किंग इत्यादि के लिए पुख्ता प्रबंध करने को निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शहरों क्षेत्रों में सड़कों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को कमेटी गठित

ऊना 6 फरवरी: जिला प्रशासन द्वारा शहरी इलाकों में सड़क के किनारे व फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने तथा भविष्य में इसका दीर्घकालीन समाधान निकालने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुद्रिका बस सेवा को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी : दशहरा उत्सव के दौरान सार्वजनिक परिवहन का करें प्रयोग- सुंदर सिंह ठाकुर

रोहित भदसाली। कुल्लू, 12 अक्तूबर :  दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू शहर में लोग ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सरकार की ओर से इसके लिए मुद्रिका बस सेवा शुरु की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बच्चों ने डीसी जतिन लाल को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह का पंजाब से नशों व अपराध के खात्मे का बयान पंजाब के खुशहाल भविष्य का बिगुल : खन्ना

पंजाब में अमन शांति और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए भाजपा सरकार जरूरी : खन्ना होशियारपुर 17 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा की मोगा रैली में देश...
Translate »
error: Content is protected !!