सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर करे उदार योगदान: डीसी डा. निपुण जिंदल

by
धर्मशाला, 07 दिसंबर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों ने डीसी आफिस कार्यालय में उपायुक्त डा. निपुण जिंदल को लैपल्स पिन तथा झंडा भेंटकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडा दिवस पर समाज सेविका संतोष कटोच ने दस हजार का योगदान भी दिया। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस दिवंगत शूरवीरों, उनकी विधवाओं, पूर्व सैनिकों तथा अपंग सैनिकों तथा इन सभी के आश्रितों के प्रति समाज की कृतज्ञता का आह्वान करता है।
उन्होंने कहा कि सेना में कांगड़ा जिला के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है तथा कांगड़ा के वीर योद्धाओं ने देश की सीमाओं की बहादुरी से रक्षा करते हुए परमवीर चक्र प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर बाहरी आक्रमण हुए हमारे बहादुर सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने में कभी पीछे नहीं रहे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर वे बढ़-चढ़कर व उदारतापूर्वक से अपना योगदान दें ताकि इस धनराशि से सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक में “लूटतंत्र”, बैंक बना निजी जागीर

बिना अनुमति वाहन खरीद, निजी विलासिता, रिकॉर्ड गायब केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सहकारी बैंक जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन एक बार फिर गंभीर...
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे एक लाख नए किसान…..किसानों- बागवानों की सुविधा के लिए खुलेंगा अनुसंधान केंद्र : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात क्षेत्र की एग्रो क्लाइमेटिक परिस्थितियों की माईक्रोस्कोपिक स्टडी संपूर्ण   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जल्द भटियात प्रवास प्रस्तावित एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मक्लोडगंज में दिल्ली का युवक लापता – 5 जनवरी से फोन स्विच ऑफ, तलाश पर 25 हजार का इनाम

एएम नाथ। मैक्लोडगंज  :  हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में दिल्ली से घूमने आया एक युवक लापता हो गया है। 5 जनवरी से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजन और...
Translate »
error: Content is protected !!