पंजाब सरकार जापान भेजेगी : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए

by

चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें विदेश शैक्षणित टूर पर भेज रही है।प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि वह पंजाब के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जापान भेजेगी।

                 यह छात्राएं 10 दिसंबर से 16 दिसंबर के लिए जापान शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इन छात्राओं को जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम विज्ञान के लिए चुना गया है। इसे सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के नाम से भी जाना जाता है।  सभी छात्राएं 7 दिन के लिए जापान के शैक्षणिक टूर पर जा रही हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस मानसा की छात्रा हरमनदीप कौर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल भवानी गढ़ की जसमीत कौर, सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मॉडल टाउन पटियाला की संजना, मेरिटोरियस स्कूल बठिंडा की छात्रा सपना, स्कूल ऑफ एमिनेंस कपूरथला की छात्रा निशा रानी, मेरिटोरियस स्कूल फिरोजपुर की छात्रा गुरविंदर कौर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मौड़मंडी की छात्रा दीपिका, सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल रंधावा मसंदा जालंधर ख्वाहिश जापान के शैक्षणिक टूर पर जाएंगी। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों को दशा को बदलने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली में सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास आदि की व्यवस्था की गई है। छात्रों के लिए स्कॉलरशिप से लेकर हर तरह की व्यवस्था है ताकि वह बेहतर शिक्षा हासिल कर सके। दिल्ली सरकार की ही तर्ज पर पंजाब में सरकारी स्कूलों को नया रूप दिया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

23 अप्रैल को फ्लैग मार्च : जालंधर उपचुनाव में डीटीएफ व पंजाब-यूटी पेंशनरों ने तैयारियों के लिए की बैठक

गढ़शंकर 20 अप्रैल : जालंधर लोक सभा उपचुनाव के चलते हल्के के कस्बा आदमपुर में पंजाब-यूटी एम्प्लॉइज एंड पेंशनर्स जॉइंट फ्रंट’ दुआरा 23 अप्रैल को होने वाले फ्लैग मार्च की तैयारी के लिए स्थानीय...
article-image
पंजाब

आत्मसमर्पण किया पंजाब पुलिस के एसपी व जस्सी ठेकेदार ने विजिलेंस दफ्तर फ़िरोज़पुर में : शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार थे फरीदकोट के तत्कालीन एसपी

कोटकपूरा :  गांव कोटसुखिया के चार साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में आईजी फरीदकोट के नाम पर शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार चल रहे...
article-image
पंजाब

अनाज घोटाले में दोषी डिप्टी डायरेक्टर सिंगला का साथी अनुराग बत्रा गिरफ्तार -बत्रा ने आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने में की थी मदद

लुधियाना  :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चर्चित अनाज घोटाले के दोषी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्रा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

Right Logo Opens Doors to

Every individual aspires for their business to thrive. To achieve this, they focus intensely on factors such as the building’s architecture, colors, working style, product quality, market value, and marketing strategies—all of which deserve...
Translate »
error: Content is protected !!