विधानसभा अध्यक्ष ने लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन : जून 2027 तक भटियात के सभी गांव को मिलेगी सड़क सुविधा : पठानिया

by

चंबा, 14 दिसंबर :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज शहीद सुभाष चंद की स्मृति में लगभग एक करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का विविधत भूमि पूजन किया ।
लुहनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि प्रत्येक योजना का हर पहलू से ध्यान रखा जाए ताकि विकास कार्य को तीव्र गति प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि कियोड़ से मालवा सम्पर्क सड़क कार्यों में 4 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है। इसी तरह टुन्डी से ध्रूंबनेटा संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य के लिए 6 करोड़ 85 लाख रुपए और लूहनी से भराणा दा बासा संपर्क मार्ग पर एक करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जून 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने आगे कहा कि
लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग को विस्तार देकर आने वाले समय में ऊपरी पातका-हाथीधार संपर्क सड़क के साथ जोड़ते हुए छतरील गांव तक पहुंचाया जाएगा ।
इस दौरान शहीद सुभाष चंद के परिजनों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शाल- टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
इस अवसर राज्य कोऑपरेटिव बैंक में सदस्य निदेशक मंडल राम सिंह चम्बियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला,उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंदर चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का 

होशियारपुर 21 फरवरी :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार नई स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत – डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई स्वास्थ्य सुविधाओं के सृजन के दृष्टिगत निरंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!