200 नशीली गोलियों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

by

गढ़शंकर, 18 दिसम्बर :  गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो आरोपियों को 200 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी बीनेवाल में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की पुलिस पार्टी बीनेवाल से कोकोवाल मजारी की ओर गश्त पर थी। गश्त दौरान सामने से पैदल आ रहे एक मोने व्यक्ति को को शक होने पर काबू करके तलाशी ली उससे 9 पत्ते कुल 90 नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली गोलियां बरामद हुई। कथित दोषी की पहचान बलविंदर कुमार उर्फ काका पुत्र गुरदास राम निवासी डल्लेवाल पुलिस चौकी बीनेवाल थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है। इसी तरह एक व्यक्ति की रोककर तलाशी ली तो उससे 110 नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली गोलियों बरामद हुई जिसकी पहचान सुखदेव कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र अमर नाथ निवासी लुथड़े थाना हरोली हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोषियों  को गिरफ्तार कर अपराधिक धारा 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गले में तख्ती, हाथ में बरछा : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल इस तरह काट रहे सजा

अमृतसर :  पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल व शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान कैबिनेट में मंत्री रहे नेता मंगलवार को अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए श्री दरबार...
पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती कर सकती सरकार

चंडीगढ़ : पंजाबी गायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब के डीजीपी गौरव...
article-image
पंजाब

रिपोर्ट लिखवाने गए मां-बेटी से दुष्कर्म मामले में SHO सस्पेंड

फिल्लौर  : नाबालिग लड़की व उसकी मां से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद थाना फिल्लौर के लाइन हाजिर किए गए एसएचओ भूषण कुमार को सस्पेंड कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!