लोहारली स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी : भाषण, पेंटिंग, क्विज और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी किया आयोजन

by
बिझड़ी 20 दिसंबर:   बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी एनआर नेगी ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को अनीमिया और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे मंे जानकारी देते हुए एनआर नेगी ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक एवं स्वभाविक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर किशोरियां एवं महिलाएं कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी शैलजा शर्मा ने भी अनीमिया, बच्चों के पहले 1000 दिनों के दौरान सही पोषण और मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और अनीमिया पर प्रश्नोत्तरी, भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में महक प्रथम, स्मृति द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में महक प्रथम, कोमल द्वितीय और वंदना तृतीय रही।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं छात्राओं तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य बलवीर सिंह, अन्य शिक्षक, स्थानीय ग्राम पंचायत कलवाल की प्रधान रीना चंदेल, पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

21 दिसंबर को जिला शिमला के 57 हजार से अधिक बच्चों को पिलाएंगे पोलियो ड्रॉप्स – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में 21 दिसंबर 2025 रविवार राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर विशेष ओरल पोलियो वैक्सीन बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव कांग्रेस के लिए अपनी सरकार बचाने और भाजपा के लिए सत्ता में वापस आने की कोशिश के लिए महत्वपूर्ण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 1 जून को होंगे, साथ ही पहाड़ी राज्य में चार लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। इस साल फरवरी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी माह में ही होगा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के बकाया का भुगतान…अंतिम चरण में ‘समृद्ध हिमाचल विजन’ दस्तावेजः : मुख्यमंत्री 

56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के पावन अवसर पर कांगड़ा जिले के प्रागपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय और नल्सूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा कृषि और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में भारी बारिश से सड़कें बेहाल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में 23 से 26 अगस्त तक हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के निरीक्षण के लिए लोक मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिला चंबा का...
Translate »
error: Content is protected !!