कैलुआ गांव में एक झोपड़ी में लगी आग : झुलसकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

by

ऊना :  ऊना  जिले के कैलुआ गांव में एक झोपड़ी में लगी आग में झुलसकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई।  अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में सुमित्रा देवी (25) और उनका नौ महीने का बेटा अंकित शामिल है। इसके अलावा घटना में नैना नामक पांच साल की बच्ची की भी मौत हुई है। तीनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

                            राज्य आपात संचालन केंद्र के अनुसार सुमित्रा देवी का पति विजय शंकर घटना में गंभीर रूप से झुलस गया, उसे इलाज के लिए पीजीआई, चंडीगढ़ ले जाया गया है। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आग लगने की एक अन्य घटना में हमीरपुर जिले के चकमोह गांव में तीन मकान जलकर नष्ट हो गये। उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बड़सर इलाके में रविवार देर रात लगी आग में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई और तीन परिवारों के मकान जल गए।  विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मौके पर पहुंचे और तीनों परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का नरदेव कंवर ने किया उद्घाटन : कंवर ने सीएम सुक्खु का जताया आभार, हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

देहरा (राकेश शर्मा) : कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने आज देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का उद्घाटन किया। देहरा ऑफिस के अंतर्गत 21 प्रोजेक्ट है। इन में...
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक स्थगित

ऊना – जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की 7 अप्रैल को निर्धारित बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर 3 गाने रिलीज : तीनों गीत कर रहे ट्रेंड

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज (11 जून) 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू की 3 गानों की एल्बम “मूस प्रिंट” रिलीज हुई है। इसमें 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई : 40 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर जारी: 12 नवंबर को ईबीएम पर होगी वोटिंग

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है । राज्य निर्वाचन विभाग आज से प्रदेश के 40 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर जारी करेगा और...
Translate »
error: Content is protected !!