सीसे स्कूल चुवाड़ी का पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : समाज के उत्थान के लिए शिक्षण संस्थानों व बेहतर शिक्षा स्तर का महत्वपूर्ण योगदान- कुलदीप सिंह पठानिया

by
पेयजल योजना चुवाड़ी के संवर्धन में व्यय होंगे 25 करोड़,   विधानसभा अध्यक्ष ने 101 मेधावियों को वितरित किए टैबलेट
एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) , 7 जनवरी
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षण संस्थानों व बेहतर शिक्षा स्तर का महत्वपूर्ण योगदान है।
विधानसभा अध्यक्ष आज रविवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरान्त बोल रहे थे ।
उन्होंने कहा कि बुनियादी स्तर पर गुणात्मक व आधुनिक शिक्षा सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे स्कूल की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और बच्चों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में श्री निवास रामानुज योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को और अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध करवाने में लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिला में 449 टैब मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने टैब प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का ही फल है कि उन्हें आज टैब मिले हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य बच्चों को भी विजेता बच्चों से प्रेरणा लेने का आह्वान ताकि वह भी आगामी वर्ष में पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें।
उन्होंने कहा कि स्कूल की चार दिवारी का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही में उन्होंने विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि नगर पंचायत चुवाड़ी में निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनाने के लिए पेयजल योजना के संवर्धन के लिए 25 करोड रुपए की कार्य योजना को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि भटियात क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वचनबद्ध हैं।
इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत आने वाले सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं परीक्षा में मेरिट में स्थान हासिल करने वाले 101 विद्यार्थियों को टैबलेट भी वितरित किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 35 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
इससे पूर्व, स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य रेखा कुमारी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। स्थानीय स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों ने विधानसभा अध्यक्ष को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी में लोगों की समस्याएं सुन उनका निपटारा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की वे लोगों की समस्याओं का बिना किसी विलंब के निपटारा सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े l
इस अवसर पर मंडल निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चम्बियाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक, तहसीलदार सुमन धीमान, डीएफओ रजनीश महाजन, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार ,ब्लॉक महिला कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष शालू शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष नीशू देवी सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक, नगर पंचायत के प्रतिनिधि विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

युद्ध वीरों ने किया विजय मशाल का भव्य स्वागत

ऊना  : भारत को सन् 1971 भारत-पाक युद्ध की सैन्य जीत के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर शहीदों के सम्मान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्डों, सुपरवाईजरों के  लिए होगी स्क्रीनिंग : पूर्व सैनिकों के लिए 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक जिलावार होगी  स्क्रीनिंग प्रक्रिया

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क https://hpexservicemen.org चंबा, 8  दिसंबर : सचिव हि०प्र० पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर  दीप्ति  मंढोत्रा  ने बताया कि पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, एवं केन्द्रीय व राज्य सरकार...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बुधवार को आएंगे भरवाईं

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे ऊना (1 मार्च)- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बुधवार को जिला ऊना के भरवाईं आएंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं पास आज से भरें फॉर्म…पटवारी के 530 पदों पर हिमाचल में आवेदन शुरू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य भर्ती एजेंसी (HP RСA) ने राज्य भर में 530 पटवारी पदों के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर,...
Translate »
error: Content is protected !!