प्रधान मंत्री की लाभार्थियों से बातचीत का दसुहा की जनता ने सुना प्रसारण : केंद्रिय मंत्री सोम प्रकाश द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, आवास योजना व उज्जवला योजना के लाभार्थियों को लाभ वितरित 

by
दसुहा (होशियारपुर) –  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त और समृद्ध बनाने की नीतियां देश को नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी जन मानस को इन योजनाओं का लाभ लेते हुए भारत को विश्व का एक विकसित और अग्रणी राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा की उन्हे उम्मीद है की भारत इस अमृत काल में वर्ष 2047 से पहले ही एक मजबूत और विकसित भारत बन कर उभरेगा।
आज होशियारपुर के दसूहा रेलवे स्टेशन के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ जुड़े लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं, वह इस यात्रा के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ उठा सकते है। इस प्रोग्राम के दौरान केंद्रिय मंत्री सोम प्रकाश सहित सभी लोगों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के गुरदासपुर के लाभार्थियों सहित और राज्यों के लाभार्थियों से किए गए सीधे संवाद को बड़ी दिलचस्पी से सुना।  इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना व प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी के नए लाभार्थियों को इन योजनाओं के पहचान पत्र वितरित किए जिसके द्वारा वह अपना खुद का कामकाज शुरू कर सकते हैं और आवास के लिए भी कार्य कर सकते हैं।  उन्होंने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मौके पर ही गैस कनेक्शन भी वितरित किए।  भारत सरकार की अनेक कल्याणकरी योजनाओं का पहले से लाभ ले रहे लाभार्थियों द्वारा और योग्य व्यक्तियों को भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी’ विषय के अंतर्गत बताया गया कि किस तरह इन कल्याणकारी योजनाओ से उनके जीवन में बदलाव आया है। इस अवसर पर सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ देने के लिए स्टॉल भी लगाए गये थे।
                         विकसित भारत संकल्प यात्रा में जागरूकता वैन होशियापुर सहित पंजाब के सभी जिलों में चल रही है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है और योग्य लाभार्थियों को मौके पर ही इन योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  सोम प्रकाश ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशवासियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी को अपना व दूसरों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए योजनाओं का लाभ उठाने व दूसरों को जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई। बाद में केंद्रिय राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा दसूहा रेलवे स्टेशन पर तीन रेल गाड़ियों जम्मू तवी – पुणे ( झेलम एक्सप्रेस), जम्मू तवी –  जैसलमेर ( शालीमार एक्सप्रेस) और जम्मू तवी –  कोलकाता ( सियालदह एक्सप्रेस ) के रुकने का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर कुछ विकासात्मक परियोजनाऔ का भी उदघाटन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कप्तान सुरभि के आल राउंड प्रदर्शन से होशियारपुर में अंडर-19 क्रिकेट कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराया: डा. रमन घई

ध्रूविका सेठ, वंशिका, सुरभि ने कर्मवार 4, 3 व 2 कपूरथला खिलाड़ियों को किया आउट होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में कप्तान सुरभि के आल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
article-image
पंजाब

” सेव शिवालिक द्वारा पर्यावरण दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी – आओ धरती माँ को बचाएँ!”

दलजीत अजनोहा/ होशियारपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संस्था “सेव शिवालिक, सेव मदर अर्थ” द्वारा गांव बेरचा में स्थित ब्रह्मज्ञानी संत बाबा घरा दास जी के पवित्र स्थान पर एक प्रेरणादायक व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या S-500 का भारत में बनना फाइनल? …S-400 से कितना खतरनाक, जो दुनिया को हिला देगा!

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा के दौरान, देश के रक्षा गलियारों में S-500 ‘प्रोमिथियस’ एयर डिफेंस सिस्टम की चर्चा ज़ोरों पर है। भारत पहले से ही S-400 सिस्टम...
Translate »
error: Content is protected !!