अकाली-भाजपा गठबंधन का फैसला हाईकमान करेगी : हरजीत ग्रेवाल

by

राजपुरा : भारतीय जनता पार्टी की जब से केंद्र में सरकार आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब से देश तेजी से तरक्की की राह पर दौड़ रहा है, वहीं विदेशों में भी भारत ने अपनी एक विशेष पहचान बना ली है।  यह विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने राजपुरा में पत्रकारों से बात करते हुये व्यक्त किये।                                                                     ग्रेवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में लोकसभा चुनावों को लेकर 135 कलस्टर इंचार्ज लगाये हैं। इसके तहत उन्हें संगरूर, लुधियाना व पटियाला की जिम्मेदारी दी गई है। अकाली-भाजपा गठबंधन होगा या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि किसी पार्टी के साथ गठबंधन करना है या नहीं, इसका फैसला लीडरशिप करेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से बिजली माफी सहित अन्य वादों के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली बिल माफी तो की लेकिन लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और ले लिया। पंजाब में नशा पहले से चार गुना बढ़ गया है, भ्रष्टाचार पहले से कई गुना बढ़ गया है, मंत्री व नेता माइनिंग में लगे हुये हैं जिसके चलते रेत का रेट पहले से ज्यादा बढ़ गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन फंड तुरंत जारी किए जाने की मांग की

लोकसभा में तिवारी ने चंडीगढ़ के कल्याण से जुड़े संकट और पूर्व सैनिकों के अधिकारों का मुद्दा उठाया नई दिल्ली/चंडीगढ़, 12 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज अक्टूबर 2025 से चंडीगढ़ में...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर ने 111 पौधे लगाए 

गढ़शंकर, 18 जुलाई : जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर द्वारा  पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से आज गांव मोतिया में दो ट्रेवैनियों सहित विभिन्न स्थानों पर फलदार, फूलदार, छायादार एवं स्वास्थ्य के लिए उपयोगी...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय अनुसंधान मिशन के अंतर्गत सीनियर सैकंडरी स्कूल बोडा में ब्लॉक स्तरीय गणित मेला का आयोजित 

गढ़शंकर, 22 दिसंबर: पंजाब शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह और स्कूल प्रभारी मनजीत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसंधान मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय गणित मेला का आयोजित...
article-image
पंजाब

10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ : हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके – राहुल गांधी

नाहन  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह पिछले साल मॉनसून...
Translate »
error: Content is protected !!