गढ़शंकर में मई दिवस के शहीदों दी गई श्रद्धांजलि, मजदूर वर्ग ने लॉक डाउन का फैसला वापस लेने की मांग की।

by
 गढ़शंकर – डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट, किरती मजदूर किसान यूनियन व डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट पंजाब की ओर से सयुंक्त रूप से शहर में गांधी पार्क में मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पंजाब सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन का फैसला वापस लेने के लिए अपील करते हुए मजदूर नेताओं ने कहा कि लंबे अरसे तक संघर्ष के बाद मजदूरों को अपने हक्क के लिए कुर्बानियां देने के बाद सफलता प्राप्त हुई थी जिसे कायम रखने के लिए संघर्ष करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के कारपोरेट घराने लाभ प्राप्त करने के लिए मजदूरों को मिलने वाली सहूलियतों को कम किया जा रहा जिसके चलते मजदूर वर्ग का जीना दूभर हो गया है। इस दौरान डीटीएफ के महासचिव मुकेश कुमार, किरती किसान यूनियन के हरमेश ढेसी, कुलविंदर चाहल, प्रो कुलवंत गोलेवाल, निर्माण मिस्त्री यूनियन के सोढ़ी राम हरमा, पेंशनर नेता बलवीर खानपुरी ने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह व केंद्र की नरिंदर मोदी सरकार मजदूर व मुलाजिम सगठनों की आवाज को दवाने का काम कर उनपर अत्यचार कर रही है और इनके संघर्ष को नाकाम करने के लिए लॉक डाउन का सहारा ले रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के कारण मजदूर वर्ग के लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं जबकि अमीर वर्ग को लॉक डाउन से कोई नुकसान नहीं पुहंचता। मजदूर नेताओं ने मांग की कि लॉक डाउन को जल्द खत्म किया जाए। इस दौरान कश्मीर सिंह, अजीत सिंह बोड़ा, हंसराज गढ़शंकर, मनजीत बंगा, बलविंदर खानपुर, जरनैल सिंह, गुरमेल सिंह व चैन सिंह सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पैट्रोल पंपों व गैस स्टेशनों के बाहर लाइन न लगाने की अपील की : जिला वासियों तक निर्विघ्न सप्लाई पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध : DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 02 जनवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने के साथ ही जिले के सभी 240 पैट्रोल पंपों में तेल की सप्लाई बहाल होने जा रही है।...
article-image
पंजाब

गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां में वार्षिक कुश्ती करवाई : समीर ने जीती झंडी की कुश्ती

गढ़शंकर, 29 अगस्त: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां में धन धन गूगा जाहर पीर की मजार पर वार्षिक कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें समीर बस्ती सेंसियां ​​देनोवाल खुर्द ने झंडी की कुश्ती जीतकर...
article-image
पंजाब

धान की खरीद को लेकर मंडियों में किए गए हैं सभी उपयुक्त प्रबंध: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में धान की खरीद का सीज़न के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने मंडियों में किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार जिले में लगभग...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी सेंटर का सांसद मनीष तिवारी ने गांव मलकपुर में किया उद्घाटन

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में गांव मलकपुर में नए बने कम्युनिटी सेंटर का...
Translate »
error: Content is protected !!